लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: जबलपुर से एक हफ्ते में 8 लड़कियां गायब, अपहरण की आशंका

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 23, 2019 21:21 IST

मध्य प्रदेश के जबलपुर से बीते हफ्ते भर में 8 लड़कियों के लापता होने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। लड़कियों के अपहरण की आशंका में जांच हो रही है।

Open in App

एक सप्ताह में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 8 छात्राएं लापता हो गई हैं. उनके अपहरण की आशंका गहरा रही है. पुलिस को अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है. गोरखपुर एवं पनागर थाना क्षेत्र में 4 किशोरियां लापता हुईं. पुलिस ने सभी किशोरियों के परिजनों की शिकायत पर गोरखपुर में 2 एवं पनागर में 2 अपहरण के प्रकरण दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है.

वहीं शहर के अलग-अलग इलाकों से 4 दिन पहले अपहरित हुई 4 छात्राओं का भी पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. शहर में लगातार हो लापता हो रहीं नाबालिग लड़कियों की वजह से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है. पुलिस ने बताया कि गोरखपुर थाना क्षेत्र से कल दो किशोरियों का अलग-अलग क्षेत्र से अपहरण हुआ है. एक 16 वर्षीय किशोरी दोपहर करीब 3 बजे नया गांव से तथा दूसरी 17 वर्षीय किशोरी का मानसी कलेक्शन के पास गोरखपुर से शाम करीब 7 बजे गायब हुई.

दोनों के परिजनों द्वारा किशोरियों के अपहरण की आशंका व्यक्त करने पर धारा 363 के दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं.

इसी प्रकार पनागर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय दो किशोरियां अलग-अलग गांवों से गायब हुई हैं. दोनों की उम्र 17 साल और कुछ महीने बताई जा रही है. दोनों के परिजनों की शिकायत पर कल अपहरण के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस के अनुसार विगत 19 अगस्त को घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं 4 नाबालिग छात्राओं के लापता होने से शहर में सनसनी फैल गई थी. दो छात्राएं आपस में सहेली थीं, जिनका बेलबाग थाना क्षेत्र से अपहरण हुआ था. जबकि दो अलग-अलग स्कूलों में पड़ने वाली कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं की छात्राओं का अधारताल थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से अपहरण किया गया था. पुलिस के लिये यह जांच का विषय है कि आखिर नाबालिग लड़कियों का अपहरण कौन कर रहा है. कहीं नाबालिग लड़कियों की दूसरे शहरों में मानव तस्करी तो नहीं हो रही है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशजबलपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?