लाइव न्यूज़ :

Madhubani Murder Case: 60 वर्षीय सास, 26 वर्षीय पत्नी, 4 साल और छह माह की बेटी को अनाज पीसने वाले जांता के पत्थर-लकड़ी के हैंडल से मार डाला, गांव में मातम

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2024 15:25 IST

Madhubani Murder Case: दरभंगा के अवाम के पवन महतो की पत्नी पिछले कुछ माह से अपने मायके में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। पति के साथ कोई विवाद चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअनाज पीसने वाले जांता के पत्थर और उसके लकड़ी के हैंडल से मार डाला।सुबह होते ही वीभत्स हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली। मौके पर पहुंचे झंझारपुर के डीएसपी पवन कुमार ने घटना की जांच की।

Madhubani Murder Case: बिहार के मधुबनी जिले में झंझारपुर थानार्गत गोधनपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी ने अपनी सास और पत्नी के साथ अपने 6 माह के नवजात बच्चे और 4 साल की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा के अवाम के पवन महतो की पत्नी पिछले कुछ माह से अपने मायके में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसका पति के साथ कोई विवाद चल रहा था।

शुक्रवार की रात पवन महतो अपने एक साथी के साथ आया और उसने सो रही अपनी सास प्रमिला देवी (60), पत्नी पिंकी देवी (26), 4 साल की बेटी प्रिया और छह माह की बेटी प्रीति को अनाज पीसने वाले जांता के पत्थर और उसके लकड़ी के हैंडल से मार डाला।

इस दौरान प्रमिला देवी की पोती सुहानी और पोता शशि वहीं सो रहे थे, लेकिन दोनों ने कंबल में छिपकर अपनी जान बचाई। सुबह होते ही वीभत्स हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली। घटनास्थल पर सबसे पहले 112 नंबर की पुलिस पहुंची उसके बाद झंझारपुर थाना, आरएस थाना और लखनौर थाना भी पहुंची। वहीं मौके पर पहुंचे झंझारपुर के डीएसपी पवन कुमार ने घटना की जांच की।

उन्होंने बताया कि एसएफएल की टीम से जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्याकांड में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता हो सकती है। हत्या के पीछे की वजह की जांच पुलिस करेगी। डीएसपी ने कहा है कि आरोपित दामाद से विवाद की बात बताई गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्याCrime Branch
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?