लाइव न्यूज़ :

मधुबनी में हैवानियत, मूक बधिर नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, निकाल ली दोनों आंखें

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2021 19:11 IST

बिहार में मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत कौवाहा बरही गांव में एक मूक बधिर लड़की के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी आंखें फोड़ दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

Open in App
ठळक मुद्देवारदात को लेकर तीन युवकों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया.मुखिया राम एकबाल मंडल ने बताया कि वह नाबालिग लड़की कुछ बच्चों के साथ गांव के बाहर बकरी चराने गई थी.पीड़िता मैट्रिक की छात्रा है. उसके पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं.

पटनाः बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मूक बधिर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है.

इतना ही नहीं लड़की आरोपी को पहचान न सके इसलिए अपराधियों ने लड़की की दोनों आखें निकाल ली, जिससे उनकी पहचान न हो सके. इस घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि लडकी घर में चूल्हा जलाने के लिए सूखे पत्ते चुनने गई थी, तभी दरिंदों ने उसे अपना हवश का शिकार बना लिया. इस घटना के बाद दरिंदे उसे छोड़कर भाग निकले. इसके बाद पीड़िता के परिजनों को किसी ने सूचना दी कि उनकी बेटी खून से लथपथ पड़ी है.

इसके बाद तुरंत ही परिजन मौके पर पहुंचे और लड़की को इलाज के लिए पहले पीएचसी फिर सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें  बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया. इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट हुआ है और उसकी दोनों आंखें डैमेज है.

पीड़ित लड़की के परिजन गरीब किसान हैं. इस घटना के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है आरोपी को फांसी की सजा दी जाए और सरकार की तरफ से पीड़िता के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जाए. वहीं पुलिस से भी मामले की शिकायत की गई. इधर पुलिस भी मामले की सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आ गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

वहीं, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मधुबनी में हुए लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म को लेकर निशाना साधा है और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “बिहार के मधुबनी में एक नाबालिग मूक बधिर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने उसकी दोनों आंखें फोड़ बाहर निकाल दी. सी, ग्रेड पार्टी के अनुकंपाई मुख्यमंत्री जी, कब तक सत्ता संरक्षित हैवान नाबालिग लडकियों की अस्मत लूट मानवता और बिहार को शर्मसार करते रहेंगे?”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए