लाइव न्यूज़ :

मधुबनीः बहू का दबंग चेहरा, ससुर को दी धमकी, कहा- इतनी गोली मरवाएंगे, दाह संस्कार के लिए लाश...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2021 21:17 IST

बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना के बगौल गांव का मामला है. परेशान होकर ससुर ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

Open in App
ठळक मुद्देधमकाने की वजह सास-ससुर द्वारा घर के काम करने के लिए कहना है.गुंडा से मरवाकर लाश को गायब करवा देंगे.दुराचार का आरोप लगाकर जेल में डलवा देंगे.

पटनाः बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना के बगौल गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक ससुर के दिन की शुरुआत ही बहू के इस धमकी से होती है कि इतनी गोली मरवाएंगे कि दाह संस्कार के लिए लाश भी नहीं मिलेगी.

 

इससे परेशान होकर ससुर ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. मामले की जांच की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवेश्वर प्रसाद सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने कहा है कि दबंग बहु उन्हें हमेशा धमकाती रहती है. धमकाने की वजह सास-ससुर द्वारा घर के काम करने के लिए कहना है.

पीडित ससुर का कहना है कि उनकी बहु घर के काम करने के लिए कहने पर उनके साथ मारपीट करती है. अपनी सास के साथ ही उनका व्यवहार बहुत बुरा रहता है. शिवेश्वर प्रसाद ने कहा कि बडे़ अरमान के साथ उन्होंने बेटे की शादी की थी. शुरू में सबकुछ सही रहा. इस बीच गांव में रोजगार की कमी के कारण बेटा काम के सिलसिले में बाहर चला गया.

इसके बाद तो जैसे बहू को छूट ही मिल गई. धीरे-धीरे उसका असली चेहरा सामने आने लगा. शुरू में घर और इज्जत की बात मानकर सबकुछ सहन करता रहा. इससे बहू का मनोबल और बढ़ गया, लेकिन अब जीवन मुश्किल हो गया है. बात-बात में कहती है कि दुराचार का आरोप लगाकर जेल में डलवा देंगे. गुंडा से मरवाकर लाश को गायब करवा देंगे.

कुछ दिनों पहले की बात है वे अपने खेत में मेड़ बांध रहे थे. वह वहां भी आ धमकी. इस बार उसने न केवल गाली-गलौज की, वरन मारपीट भी की. मुंह फोड़ दिया. इतना ही नहीं, वहां से घर आने के बाद अपनी सास के साथ भी गलत व्यवहार की.

उसके साथ भी मारपीट की. समाज के लोगों ने मदद करने से मना कर दिया है. वह किसी की सुनती ही नहीं है. इसलिए मजबूर होकर पुलिस के पास आना पड़ा, अन्यथा अपने घर की इज्जत को कौन उछालता है? आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

टॅग्स :पटनाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला