लाइव न्यूज़ :

Madhepura News: प्यार में सब जायज!, शेखपुरा पंचायत की मुखिया और दो बच्चे की मां सुनीता देवी प्रेमी नवीन मेहता से संग फरार, शिव मंदिर में रचाई तीसरी शादी, गांव में हड़कंप?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2024 15:15 IST

Madhepura News: मुखिया सुनीता देवी का पांच महीने से नवीन मेहता से ताल मेल बढ़ गया, लेकिन दो साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमुखिया सुनीता देवी की 11 सालों में यह तीसरी शादी है। मुखिया सुनीता देवी के निजी जीवन को लेकर विवाद हुआ हो। गांव के ही संजय साह से प्रेम किया और 2014 में कोर्ट में शादी कर ली।

Madhepura News: बिहार के मधेपुरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां बिहारीगंज प्रखंड की शेखपुरा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने पर प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि उन्होंने अपने पद और जिम्मेदारियों को ताक पर रखकर प्रेमी नवीन मेहता से संग फरार होकर 30 अगस्त को उदाकिशुनगंज शिव मंदिर में शादी रचा ली। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि यह तीसरी बार हुआ है। सुनीता देवी दो बच्चों की मां भी है। लेकिन पति को छोड़कर तीसरी शादी रचा ली। इस अचानक उठाए कदम से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया सुनीता देवी का पांच महीने से नवीन मेहता से ताल मेल बढ़ गया, लेकिन दो साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। मुखिया सुनीता देवी की 11 सालों में यह तीसरी शादी है।

यह पहली बार नहीं है जब मुखिया सुनीता देवी के निजी जीवन को लेकर विवाद हुआ हो। उनकी मां जंगली देवी ने बताया कि साल 2013 में सुनीता की पहली शादी पूर्णिया जिले के एक युवक से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद वह मायके लौट आई और फिर वापस नहीं गई। इसके बाद उसने गांव के ही संजय साह से प्रेम किया और 2014 में उससे कोर्ट में शादी कर ली। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं।

लेकिन इस बार उसने अपने पति और बच्चों को छोड़कर तीसरी शादी रचा ली। गांव के ही शशिभूषण मेहता के बेटे नवीन से संगीता का पिछले दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों ने हाल ही में भागकर उदाकिशुनगंज में नोटरी पब्लिक के समक्ष शादी कर ली। इस शादी से नाराज मुखिया के पति संजय साह ने कहा कि मैंने उसे मुखिया बनाया और वो छोड़कर चली गई। मेरे दो बेटे हैं उन्हें कौन देखेगा?

अब मैं भी सुनीता के साथ नहीं रह सकता। वहीं परिजन एवं आम लोग उग्र होकर नवीन मेहता के घर को घेर लिया। ग्रामीण भी इस शादी का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि हम लोगों को ऐसी मुखिया नहीं चाहिए। इसे पद से हटा देनी चाहिए।

सूचना मिलने पर अंचलाधिकारियों अविनाश कुमार व थानाध्यक्ष अमित रंजन लोगों को समझा-बुझाकर किसी ढंग से नवीन मेहता को उनके घर से थाना लाया गया। मुखिया सुनीता देवी अभी नवीन मेहता के घर पर है। थानाध्यक्ष, सीओ के पहल के बाद नवीन को थाना लाया गया। पहले पति के साथ छोड़ने का लोग विरोध कर रहा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए