लाइव न्यूज़ :

एयर होस्टेस मौत मामले में नया मोड़, हत्या के शक में पति गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 16, 2018 20:23 IST

पुलिस ने मृतका अनिशिया और उसके पति मयंक के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, अनिशिया के परिवार वालों ने मयंक को दहेज में बीएमडब्लू कार और डायमंड रिंग दी थी।

Open in App

लुफ्तांसा एयरलाइन की एयर होस्टेस की मौत मामले में पुलिस ने उसके पति को सोमवार (16 जुलाई) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एयर होस्टेस के पति मंयक सिंघानिया को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। मृतका के पति का दावा था कि एयरहोस्टेस ने आत्महत्या की है। पुलिस को शक है कि 32 वर्षीय एयरहोस्टेस की हत्या की गयी है। दिल्ली पुलिस इस मौत की सच्चाई सामने लाने के लिए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराएगी। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि अनिशिया ने घटना से कुछ ही घंटे पहले अपने घरवालों को मैसेज कर हेल्प मांगी थी। ऐसे में अब इस सबको देखकर ये कदम उठा रही है। इस बीच फोरेंसिक लैब की एक टीम भी हौज खास के पंचशील पार्क इलाके में स्थित अनिशिया के फ्लैट पर पहुंचीं जिसने हत्या का शक जताया है।

खबर के मुताबिक पुलिस ने सोमवार को अनिशिया के पति मयंक से पूछताछ भी की है। वहीं, फिलहाल पुलिस ने अनिशिया, उसके पति मयंक और उसके परिवार वालों के बैंक अकाउंट सीज कर दिए हैं। साथ ही अभी तक हत्या की बात सामने नहीं आई है इस कारण से पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है।

इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस का कहना है कि अनिशिया के परिजनों ने ससुराल वालों पर अनिशिया को परेशान करने की शिकायत की है। परिजनों का आरोप है कि अनिशिया के पति मयंक सिंहानिया ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर  शादी की थी और उसके परिवारवाले उसको परेशान कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने अनिशिया और मयंक के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, अनिशिया के परिवार वालों ने मयंक को दहेज में बीएमडब्लू कार और डायमंड रिंग दी थी। उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, मृतिका के भाई का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट बहुत देर से दर्ज की थी। यहां तक कि पुलिस ने उनसे झूठ भी बोला कि मौका-ए-वारदात को सील कर दिया गया है। वहीं, पडोसियों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे ऐसे में अब ये सुसाइड केस उलझता जा रहा है।

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए