लाइव न्यूज़ :

Ludhiana Crime: घर के बाहर खेल रही थी 6 वर्षीय बच्ची?, आरोपी कमरे में ले गया और रेप करने के बाद ऊपरी मंजिल से फेंककर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2024 14:22 IST

Ludhiana Crime: घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची का शव कंबल में लिपटा हुआ घर की छत से बरामद किया गया। बलात्कार करने के बाद बगल की एक इमारत की ऊपरी मंजिल से फेंक दिया।

Ludhiana Crime: पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी निकट स्थित एक इमारत की ऊपरी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना फोकल प्वाइंट क्षेत्र की फौजी कॉलोनी में हुई। इसने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर वीरेंद्र पाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बच्ची का शव कंबल में लिपटा हुआ घर की छत से बरामद किया गया। सिंह ने बताया कि लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसे बगल की एक इमारत की ऊपरी मंजिल से फेंक दिया।

उप्र : चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से चुनाव की रंजिश को लेकर बुधवार तड़के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के असरखपुर गांव की है। मामले के मुताबिक गांव निवासी इच्छानाथ यादव (35) सुबह घर से बाहर शौच के लिए गए थे।

तभी वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे हमलावरों ने यादव के सिर में गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो हत्यारे फरार हो गए। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सावंत मौके पर पहुंचे।

नाराज परिजन का कहना है कि वह पुलिस अधीक्षक के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे। सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। शुरुआती जांच में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए