लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: हिंदूवादी नेता रंजीत बच्चन की हत्या मामले में रिश्तेदार शक के घेरे में, तीसरी पत्नी की तालाश कर रही पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 10:19 IST

पुलिस की एक टीम लगातार पत्नी और रिश्तेदार आदित्य से पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि रंजीत बच्चन ने दो शादियां की थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया है कि रंजीत के ऊपर उनकी साली ने रेप का आरोप लगाया था।इस मामले में चार्जशीट भी लग चुकी है।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बच्चन हत्या मामले में पुलिस पारिवारिक विवाद समेत कई दूसरे बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम लगातार पत्नी और रिश्तेदार आदित्य से पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि रंजीत बच्चन ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी कालिंदी उनके साथ रहती थीं। दूसरी पत्नी का नाम स्मृति बताया जा रहा है। 

एनबीटी की रिपोर्ट मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि रंजीत के ऊपर उनकी साली ने रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में चार्जशीट भी लग चुकी है। दावा है कि रंजीत इस मामले में फरार चल रहे थे। लोगों का कहना है कि रसूख के बल पर वह गिरफ्तारी से बचे हुए थे। पुलिस की 8 टीमें और एसटीएफ मृतक की पत्नी को खोज रही है व सभी एंगल से मामले की छानबीन में लगी हैं। 

बता दें कि इस मामले में 4 पुलिसवालों को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इस बीच गोरखपुर में रणजीत की तीसरी शादी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है और पुलिस तीसरी पत्‍नी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रंजीत के चचेरे साले मनोज शर्मा ने बताया कि रोज की तरह रविवार सुबह रंजीत, पत्नी कालिंदी और रात में फ्लैट पर ठहरे रिश्तेदार आदित्य के साथ वॉक के लिए निकले थे। बीजेपी कार्यालय के पास से कालिंदी अलग हो गईं थीं। उनका दावा है कि वह जॉगिंग करते हुए लालबाग ग्राउंड चली गईं थीं। रंजीत और आदित्य ग्लोब पार्क की तरफ चले गए। पुलिस को रंजीत और कालिंदी के बीच विवाद की बात भी पता चली है।

 

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशहत्याकांडयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला