लाइव न्यूज़ :

Lucknow Murder: बेटा-बाप ने मिलकर नए साल पर खेली खून की होली?, 4 बहन की हत्या और मां को काट डाला, 24 वर्षीय अरशद अरेस्ट, शवों की कलाई-गले पर चोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2025 12:09 IST

Lucknow Murder: मृतकों की पहचान आलिया (नौ), अलशिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18), सभी अरशद की बहनें और अस्मा (आरोपी युवक की मां) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया।इस मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई है। आधार पर हम इस मामले की विस्तृत जांच करेंगे।

Lucknow Murder: लखनऊ में बुधवार की सुबह एक होटल में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (मध्य लखनऊ) रवीना त्यागी ने कहा कि घटना नाका क्षेत्र में स्थित होटल शरनजीत में हुई। त्यागी ने बताया, आरोपी की पहचान अरशद (24) के रूप में हुई जिसने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे घटनास्थल से ही पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आलिया (नौ), अलशिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18), सभी अरशद की बहनें और अस्मा (आरोपी युवक की मां) के रूप में हुई है। त्यागी ने बताया कि 24 वर्षीय अरशद आगरा का रहने वाला है और प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि उसने घरेलू विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य एकत्रित करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है और इस मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई है। घटनास्थल पर पहुंचे संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) बबलू कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संग्रह करने के लिए सक्रियता के साथ जांच कर रही है और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है और किसी भी तथ्य के सामने आते ही, उसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा।’’ कुमार ने कहा, ‘‘बरामद किए गए शवों में किसी की कलाई पर चोट है तो किसी के गले पर चोट है। चोट के इन निशानों, गवाहों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हम इस मामले की विस्तृत जांच करेंगे।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीलखनऊPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?