लाइव न्यूज़ :

Lucknow murder: 30 दिसंबर को घर में घुसकर पति की हत्या, पत्नी राखी और प्रेमी धर्मेंद्र राठौर ने गला घोंटकर मारा, बच्चों और पड़ोसियों ने अवैध संबंध को लेकर पुलिस के सामने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2025 13:52 IST

Lucknow murder: पुलिस ने बताया कि शत्रुघ्न की हत्या की साजिश धर्मेंद्र, उसके भाई अंकित राठौर और एक अन्य साथी रंजीत विश्वकर्मा उर्फ ​​छोटे ने रची थी।

Open in App
ठळक मुद्देराखी के बच्चों और पड़ोसियों ने पुलिस को राखी और धर्मेंद्र की संलिप्तता के बारे में बताया।आरोपी 30 दिसंबर की रात शत्रुघ्न के घर में घुसे और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। राखी, धर्मेंद्र और अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Lucknow murder: लखनऊ में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अपने पति शत्रुघ्न राठौर की हत्या करने के बाद राखी राठौर ने पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराई कि 30 दिसंबर की रात को उनके घर में घुसे कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी (शत्रुघ्न) हत्या कर दी। राखी की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। पता चला कि राखी का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र राठौर के साथ अवैध संबंध था और जब उसके पति को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उसे मारने की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि शत्रुघ्न की हत्या की साजिश धर्मेंद्र, उसके भाई अंकित राठौर और एक अन्य साथी रंजीत विश्वकर्मा उर्फ ​​छोटे ने रची थी।

उसने बताया कि राखी के बच्चों और पड़ोसियों ने पुलिस को राखी और धर्मेंद्र की संलिप्तता के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी 30 दिसंबर की रात शत्रुघ्न के घर में घुसे और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि राखी, धर्मेंद्र और अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

घरेलू विवाद में पत्नी का सिर फोड़ा, मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को घरेलू विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर पत्नी के सिर पर भारी चीज से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। गंगापुर के पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि घटना झूमपुरा गांव में बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।

आरोपी बद्रीलाल (45) को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि महिला प्रेम देवी (42) के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने पर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?