लाइव न्यूज़ :

Lucknow minor dispute murder: किस बात से खफा आज के युवा, मां से झगड़ा और 62 वर्षीय मामा और 56 वर्षीय मामी को नाबालिग भांजे ने गोली मारी, अस्पताल में भर्ती मृतक दंपति का पुत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2024 13:04 IST

Lucknow minor dispute murder: रात करीब 10 बजे आरोपी की मां और मामा के बीच विवाद हुआ। नाराज नाबालिग ने सिंह, पत्नी और बेटे को गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में दंपति का बेटा भी घायल हो गया।नाबालिग भांजे ने गोली मारकर हत्या कर दी।सिंह और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया।

Lucknow minor dispute murder: लखनऊ में एक नाबालिग लड़के ने विवाद के बाद बुजुर्ग मामा-मामी को कथित तौर पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके की है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) अभिजात आर शंकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मंगलवार रात विवाद के बाद राजेंद्र सिंह (62) और उनकी पत्नी सरोज (56) की उनके नाबालिग भांजे ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में दंपति का बेटा भी घायल हो गया।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘‘मंगलवार रात करीब 10 बजे आरोपी की मां और उसके मामा के बीच विवाद हुआ। ऐसा प्रतीत होता है कि इससे नाराज नाबालिग ने सिंह, उनकी पत्नी और उनके बेटे को गोली मार दी।’’ अधिकारी ने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सिंह और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया।

उनका बेटा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सिंह सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे। वह और उनका परिवार अपनी बहन तथा उसके बेटे के साथ एक ही घर में रहते थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?