लाइव न्यूज़ :

लखनऊ के हाई सिक्योरिटी जोन में डबल मर्डर से सनसनी, रेलवे अधिकारी की पत्नी-बेटे को बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

By स्वाति सिंह | Updated: August 29, 2020 17:52 IST

लखनऊ में भारतीय रेलवे सेवा के बड़े अधिकारी राजीव दत्त वाजपेयी (आरडी) बाजपेई की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना राजधानी के अति सुरक्षित गौतम पल्ली इलाके में उनके सरकारी आवास पर हुई।

Open in App
ठळक मुद्देगौतमपल्ली इलाके में हाई सिक्योरिटी जोन में डबल मर्डर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। बदमाशों ने  रेलवे अफसर के घर में घुसकर उनकी पत्नी-बेटे की निर्मम हत्या कर दी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गौतमपल्ली इलाके में हाई सिक्योरिटी जोन में डबल मर्डर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। दरअसल, यहां बदमाशों ने  रेलवे अफसर के घर में घुसकर उनकी पत्नी-बेटे की निर्मम हत्या कर दी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। वारदात से क्षेत्र के लोग दहशत में है। 

लखनऊ में भारतीय रेलवे सेवा के बड़े अधिकारी राजीव दत्त वाजपेयी (आरडी) बाजपेई की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना राजधानी के अति सुरक्षित गौतम पल्ली इलाके में उनके सरकारी आवास पर हुई। इनके घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी है। इंडियन रेलवे सर्विसेज के बड़े अधिकारी आरडी बाजपेई रेलवे के मीडिया सलाहकार भी हैं। 

आरडी वाजपेयी रेल मंत्रालय में एक्सक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वह लखनऊ में सीनियर डीओएम भी रह चुके हैं।  उनकी पत्नी मालती तथा बेटे शरद(19 साल) का शव बिस्तर पर पड़ा था। बेटी ने दोनों को लहूलुहान देखकर पुलिस को सूचना दी। इस प्रकरण के बाद बेटी सदमे में है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के साथ पुलिस आयुक्त लखनऊ समेत बड़े अधिकारी मौके पर हैं। पुलिस ने लूट की घटना से इन्कार किया है। नौकरों से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला