लाइव न्यूज़ :

धर्मांतरण को लेकर झगड़ा, प्रेमी ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका को चौथी मंजिल से दिया धक्का, मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2022 18:32 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।प्रेमी धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिशों को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका को कथित तौर पर चौथी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसका मुस्लिम प्रेमी उस पर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) पीयूष मोर्डिया ने पत्रकारों से कहा, “घटना मंगलवार रात दुबग्गा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक लड़की अपने परिवार के साथ आरोपी सूफियान के घर गई थी और जब दोनों परिवार के सदस्य आपस में बात कर रहे थे, तभी आरोपी लड़की को इमारत की चौथी मंजिल पर ले गया और उसे वहां से कथित तौर पर धक्का दे दिया।”

जेसीपी ने कहा, “लड़की और आरोपी पड़ोसी थे। दोनों के परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे।” पुलिस के अनुसार, सूफियान ने लड़की को एक मोबाइल फोन दिया था और जब लड़की के घरवालों को इस बात का पता चला तो वे सूफियान के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ।

पुलिस ने मृतका की मां की ओर से दायर शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जेसीपी ने कहा, “मृत लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। टीमें मामले की जांच कर रही हैं। युवक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?