लाइव न्यूज़ :

झारखंड: प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न कर पूरे बाजार में घुमाया, वीडियो बनाकर किया वायरल   

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2019 14:25 IST

इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी वाईएस रमेश ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो पुलिस के पास भी है. मामले की जांच चल रही है. वीडियो बनाने वाले ग्रामीणों पर कार्रवाई की जाएगी. 

Open in App
ठळक मुद्देइस सिलसिले में जरमुंडी एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है. एसपी वाइएस रमेश ने बताया कि ककनिया गांव में बुधवार की रात पीड़िता की चचेरी बहन की शादी थी.

झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ककनिया गांव में प्रेमी जोडे को अर्धनग्न अवस्था में पूरे बाजार में घुमाकर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ने के बाद प्रेमी जोडे़ को पहले पीटा, फिर अर्धनग्न अवस्था में घुमाते हुए थाने पहुंचाया. गांववालों ने प्रेमी से नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भी डलवाया. ग्रामीणों ने इनका अर्धनग्न वाला वीडियो वायरल कर दिया. 

इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी वाईएस रमेश ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो पुलिस के पास भी है. मामले की जांच चल रही है. वीडियो बनाने वाले ग्रामीणों पर कार्रवाई की जाएगी. 

दरअसल, यह वीडियो तब बनाया गया, जब ग्रामीण प्रेमी जोडे़ को अर्धनग्न अवस्था में घुमाते हुए थाना ले जा रहे थे. थाने को सौंपने के बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे अपने संरक्षण में रखी हुई है. एसपी ने कहा कि वीडियो बनाने और वायरल करने वालों के साथ- साथ वीडियो में दिख रहे लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

इस सिलसिले में जरमुंडी एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है. एसपी वाइएस रमेश ने बताया कि ककनिया गांव में बुधवार की रात पीड़िता की चचेरी बहन की शादी थी. परिवार के लोग जब शादी की रस्मों में मशगूल थे, इसी बीच गांव के लोगों ने गन्ने के खेत में एक युवक के साथ किशोरी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. युवकों ने प्रेमी जोडे़ के साथ जमकर मारपीट की और दोनों के कपडे़ फाड़ डाले. उन्होंने बताया कि युवकों ने इसी हाल में दोनों को साथ रखा. 

गुरुवार को लोगों ने उन दोनों को अर्धनग्न अवस्था में सरैयाहाट बाजार में घुमाते हुए थाना के सुपुर्द कर दिया. इस दौरान कुछ लोगों ने न केवल इनका वीडियो बनाया, बल्कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उसे पोस्ट भी कर दिया. सरैयाहाट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पॉक्सो एक्ट और आइपीसी की धारा 376 (2एन) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

टॅग्स :झारखंडवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा