लाइव न्यूज़ :

बिहार में सामने आया लव जेहाद का मामला, अगवा करने के बाद दलित नाबालिग लड़की का करवाया धर्मांतरण, फिर की शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2021 16:24 IST

बिहार के जमुई जिले में लव जेहाद का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।दीननगर गांव में एक समुदाय के कुछ युवकों ने दलित समुदाय की एक लड़की को अगवा कर लिया और धर्मांतरण करवाने के बाद उससे जबरन शादी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देहथियार के बल पर दलित नाबालिग लडकी को अगवा कर विवाह किया।पुलिस ने लड़की को बरामद करने के लिए प्रयास शुरू किया। लड़की के पिता का आरोप-आरोपियों ने घर में घुसकर की फायरिंग। 

एस०पी०सिन्हा, पटनाः बिहार के जमुई जिले में लव जेहाद का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के दीननगर गांव में एक समुदाय के कुछ युवकों ने दलित समुदाय की एक लड़की को अगवा कर लिया और धर्मांतरण करवाने के बाद उससे जबरन शादी कर ली। इसके बाद गांव के दलितों ने लव जेहाद की शिकायत की है। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें पंद्रह साल की एक दलित लडकी को अगवा कर निकाह रचाने का आरोप लगाया गया है। 

बताया जा रहा है कि दीननगर गांव में गांव के ही कुछ युवकों ने हथियार के बल पर दलित समुदाय की 15 वर्षीय नाबालिग लडकी को अगवा कर रविवार की रात्रि गांव के एक धार्मिक स्थल पर विवाह कर लिया। इस घटना के प्रकाश में आते ही इलाके में तनाव है। आरोपी ने लडकी के पिता को धमकाया कि अगर इस मामले की शिकायत की तो आसपास की सभी लडकियों को उठा लिया जाएगा। 

इस संबंध में पीड़ित दलित परिवार ने पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि नाबालिग लडकी का अपहरण कर लिया गया। फिर उसका धर्म परिवर्तन करा कर विवाह रचाया गया। लडकी के परिजन आरोपियों के घर पूछताछ करने गये तो उन्हें मारपीट कर गांव से भाग जाने को कहा गया है। पीड़ित परिवार के लोग कह रहे हैं कि दलितों की तादाद गांव में बेहद कम है, लिहाजा हर पल जान का खतरा मंडरा रहा है। 

पीडित लडकी के पिता रामबालक रविदास ने कहा कि पिछले 23 मई को उनकी 15 वर्षीय बेटी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के ही मोहम्मद मुकीम खान ने अपने कुछ साथियों के साथ उसे अगवा कर लिया। बेटी वापस लौट कर घर नहीं आई तो उन लोगों ने अपने स्तर से पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 30 मई को पता चला कि उनकी नाबालिग पुत्री का गांव के ही पप्पू खान पिता मुश्ताक खान ने अपहरण कर लिया और धर्मांतरण कर गांव के एक धार्मिक स्थल में निकाह करवा लिया। जब वे अपने पुत्री से मिलने गए तो जातिसूचक गाली दी और भगा दिया। इस बात की शिकायत थाने में या कहीं और करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

दूसरे दिन उनके घर पर आकर फायरिंग करते हुए आरोपी ने कहा कि तुम शिकायत करते हो, तुम्हारी अगल- बगल की सभी लड़की को उठा लेंगे। आरोपियों ने घर में घुसकर चांदी के जेवर, नकद पांच हजार रुपये लूट लिये और गांव से बाहर भगा दिया।

इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने थानाध्यक्ष आशीष कुमार को निर्देश दिया है कि गांव जाकर मामले की तहकीकात कर उचित कार्रवाई करें। एसडीपीओ ने कहा कि बिहार में धर्म परिवर्तन से संबंधित कोई कानून लागू नहीं है, लेकिन अपराध के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

चंद्रदीप थाना पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि जमुई के एसपी पीके मंडल ने मीडिया को बताया कि पुलिस को मिले आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। लडकी की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है। एसपी ने कहा कि लडकी की बरामदगी के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा और फिर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीलव जिहादबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया