लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस नेता पर आरोप

By भाषा | Updated: May 20, 2019 04:46 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचिवर्धन मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कांग्रेस नेता अरुण शर्मा पर आरोप है कि उसने पालिया गांव में नेमीचंद तंवर (60) को उसके घर के बाहर सम्भवतः देशी कट्टे से नजदीक से गोली मारी।

Open in App

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में रविवार को लोकसभा चुनावों का मतदान खत्म होने से कुछ देर पहले कांग्रेस के एक नेता ने भाजपा के 60 वर्षीय कार्यकर्ता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचिवर्धन मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कांग्रेस नेता अरुण शर्मा पर आरोप है कि उसने पालिया गांव में नेमीचंद तंवर (60) को उसके घर के बाहर सम्भवतः देशी कट्टे से नजदीक से गोली मारी।

यह वारदात शाम 05:30 बजे के आस-पास की है। इस दौरान शर्मा के दो बेटे भी उसके साथ थे। उन्होंने बताया कि तंवर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस बीच, भाजपा की ओर से जारी बयान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के हवाले से कहा गया कि "राजनीतिक रंजिश का शिकार बना’’ तंवर भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। सिंह ने दावा किया कि मामले का मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता अरुण शर्मा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का करीबी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तंवर और उसके पुत्रों को लोकसभा चुनावों के मतदान के दौरान भाजपा के पक्ष में काम करने पर रविवार दोपहर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मांग की कि मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये।

टॅग्स :लोकसभा चुनावक्राइम न्यूज हिंदीक्राइममध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019इंदौरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?