लाइव न्यूज़ :

लोहरदगाः मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने 65 वर्षीय पति की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर मार डाला, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2022 21:11 IST

झारखंडः खड़िया गांव निवासी 65 वर्षीय बीफई तुरी कल रात जब अपने घर में सोया हुआ था, उसी समय उसकी मानसिक रूप से विक्षिप्त पत्नी ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबीफई तुरी के चार पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं।पुलिस के अनुसार जिस समय यह घटना हुयी उस समय घर में कोई नहीं था। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलते ही वहां भीड़ लग गयी और गांव में मातम छा गया।

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के जोबांग थाने के खड़िया गांव में कथित तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने 65 वर्षीय पति की बीती रात कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले का खड़िया गांव निवासी 65 वर्षीय बीफई तुरी कल रात जब अपने घर में सोया हुआ था, उसी समय उसकी मानसिक रूप से विक्षिप्त पत्नी ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बीफई तुरी के चार पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं।

पुलिस के अनुसार जिस समय यह घटना हुयी उस समय घर में कोई नहीं था। सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलते ही वहां भीड़ लग गयी और गांव में मातम छा गया। उन्होंने बताया कि लोग तरह तरह की चर्चा करते देखे गये।

मामले को लेकर जोबांग थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी द्वारा पति की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट