लाइव न्यूज़ :

रेल की पटरी से होकर पैदल घर को निकले दो श्रमिकों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

By भाषा | Updated: April 21, 2020 16:19 IST

देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन है। इस बीच एक शहर से दूसरे शहर में जाने के लिए प्रवासी मजदूरों में होड़ लगी है। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेल की चपेट में आने से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसाथ ही चल रहे दो अन्य श्रमिक मोहनलाल (20 वर्ष) और उमेश देवांगन बाल बाल बच गए।अधिकारियों ने बताया कि चारों श्रमिक पेंड्रा मरवाही गौरेला जिले में स्थित खाद बीज बनाने वाली कंपनी में काम करते थे।

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेल की पटरी से होकर पैदल अपने घर के लिए निकले दो श्रमिकों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है।

कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के उदलकछार से दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से दो श्रमिक उसडी गांव निवासी कलेश्वर राजवाड़े (21 वर्ष) और नेवरा गांव निवासी गुलाब राजवाड़े (20 वर्ष) की मौत हो गई है। जबकि साथ ही चल रहे दो अन्य श्रमिक मोहनलाल (20 वर्ष) और उमेश देवांगन बाल बाल बच गए।

अधिकारियों ने बताया कि चारों श्रमिक पेंड्रा मरवाही गौरेला जिले में स्थित खाद बीज बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन के कारण राज्य में परिवहन बंद है। ऐसे में यह श्रमिक सूरजपुर जिले में स्थित अपने गांव जाने के लिए पूरी रात पटरियों पर चलते रहे।

लेकिन सुबह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनछत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने