लाइव न्यूज़ :

मंदिर में प्रसाद देने वाले लीलाधर ने उड़ा दिया दान में मिले 13 लाख रुपये, जानिए कैसे लीला दिखाकर फेरा मंदिर के धन पर हाथ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 28, 2022 22:09 IST

राजस्थान के मेवाड़ में एक भक्त ने लीला दिखाकर ऐसी ठगी को अंजाम दिया कि भगवान को दान में मिले पैसे ही गायब हो गये। भगवान के साथ ठगी करने वाला लीलाधर मंदिर में प्रसाद का काउंटर संभालता था और उसने दान में 13 लाख रुपयों को अपनी जेब में डाल लिया।

Open in App
ठळक मुद्देभगवान का एक भक्त ऐसा 420 निकला कि उसने भगवान को दान में मिले लाखों रुपयों का गबन कर दियामंदिर में प्रसाद काउंटर संभालने वाले लीलाधर नाम के शख्स ने 13 लाख रुपये की ठगी की हैयह घटना मेवाड़ के प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में हुई, आरोपी लीलाधर पैसे लेकर फरार है

मेवाड़: भगवान के मंदिर को भी फ्रॉड धंधेबाज भक्त ने नहीं बख्शा। जिस मंदिर में लोग अपने गलतियों के लिए क्षमा मांगने के लिए आते हैं, लेकिन एक भक्त ने लीला दिखाकर ऐसी ठगी को अंजाम दिया कि भगवान को दान में मिले पैसे को ही उसने हड़प लिया। जी हां, ये सच और यह वारदात राजस्थान के मेवाड़ में हुई है।

कहते हैं कि भगवान के मंदिर में काम करने वाले भी उन्हीं की तरह पूजनीय होते हैं और उनकी चौखट पर जो भी आता है ईश्वर उन सब के बुरे कर्मों को माफ कर देते हैं। लेकिन एक भक्त तो ऐसा 420 निकला कि उसने भगवान के भक्तों से मिले पैसों को ही अपनी जेब में डाल लिया और भी कोई 100, 200 या 500 नहीं बल्कि लाखों रुपयों का वारा-न्यारा कर दिया।

मेवाड़ स्थित एक मंदिर में प्रसाद का काउंटर संभालने वाले प्रभु के एक भक्त कर्मचारी ने उनको मिले दान के 13 लाख रुपयों को अपनी जेब में डाल लिया। ये घटना मेवाड़ के प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में हुई, जहां प्रसाद काउंटर संभालने वाले लीलाधर नामक के शख्स ने तेरह लाख रुपये से ज्यादा का गबन कर डाला

मंदिर प्रशासन के सामने जब यह मामला सामने आया तो लीलाधर ने गलती मानते हुए दो लाख 70 हजार रुपये जमा कराए लेकिन बाकि के रुपये वापस करने की बजाय वो मंदिर छोड़कर नौ-दो-ग्यारह हो गया।

जिसके बाद मंदिर न्यास के अधिकारी ने चित्तौड़ के एसडीएम को मामले की सूचना दी और उनकी सलाह पर मंडफिया थाने में लीलाधर के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कराया है। मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार उसे लीलाधर द्वारा मंदिर के दान में मिले पैसे के गबन के बारे में पिछले महीने जानकारी हुई, जब मंदिर को मिले दान का आडिट चल रहा था। बताया गया कि मंदिर में प्रसाद काउंटर का ठेका प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये करेड़िया निवासी लीलाधर को दिया गया था।

मंदिर में हुए आडिट से पता चला कि पिछले साल 10 अक्टूबर 2021 से 11 मार्च 2022 के बीच में लीलाधर ने फर्जी रसीद बुक बनवाकर कुल 13 लाख 61 हजार 500 रुपयों का गबन किया। जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने लीलाधर को नोटिस दिया तो उसने गबन की बात स्वीकार करते हुए 2 लाख 70 हजार रुपये मंदिर प्रशासन को लौटा दिये लेकिन बाकी बचे 10 लाख 91 हजार 500 रुपये उसने नहीं लौटाए। मंदिर प्रशासन की शिकायत पर मंडफिया थाने की पुलिस फरार आरोपी लीलाधर की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट