लाइव न्यूज़ :

मेरठ जेल में मुलाकात के बहाने नशे की गोलियां आपूर्ति करते वकील गिरफ्तार, चप्पल के तल्ले में छिपाकर ले गया था नशे की 2400 गोलियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2022 12:16 IST

डिप्टी जेलर राकेश वर्मा की तहरीर पर आरोपी वकील अनुज गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवकील को मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में नशे की गोलियां आपूर्ति करते पकड़ा गया।चप्पल के तल्ले में नशे की 2400 गोलियां छिपाकर बंदी को देने के लिए जेल में आया था। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शराब माफिया साजन उर्फ लुक्का बंद है।

मेरठःउत्तर प्रदेश में मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में नशे की गोलियां आपूर्ति करते एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वकील मिलने के बहाने नशे की गोलियां आपूर्ति  करता था।  इस घटना के बाद जेल में सुरक्षा इंतजाम और सख्त कर दिए गए हैं।

मेडिकल थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ ने शुक्रवार सुबह ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी अभियुक्त जागृति विहार निवासी वकील अनुज गुप्ता गुरुवार दोपहर चप्पल के तल्ले में नशे की 2400 गोलियां छिपाकर बंदी को देने के लिए जेल में आया था। शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने वकील की जांच की तो उन चप्पलों में नशें की 2400 गोलियां मिलीं। डिप्टी जेलर राकेश वर्मा की तहरीर पर आरोपी वकील अनुज गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अखिलेश गौड़ के मुताबिक चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शराब माफिया साजन उर्फ लुक्का बंद है। लुक्का से मिलने उसके वकील अनुज गुप्ता गुरुवार को जिला जेल पहुंचे। गौड़ ने कहा कि वकील मिलने के बहाने कैदी साजन उर्फ लुक्का को नशे की गोलियां देने आया था, लेकिन उसे पहले ही पकड़ लिया गया। जेलर मनीष सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद जांच में और सख्ती की जाएगी। 

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?