लाइव न्यूज़ :

लातूरः दो समूहों में झड़प के बाद शिक्षक गुरुलिंग अशोक हसद्रे की पीट-पीट कर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 21:58 IST

Latur: खेत में काम कर रहे बादुर गांव के शिक्षक गुरुलिंग अशोक हसद्रे (38) पर एक समूह ने प्रतिद्वंद्वी गुट का सदस्य समझकर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को उसी घटना को लेकर बहस हुई, जो झड़प में तब्दील हो गई।गंभीर रूप से घायल हसद्रे की बाद में मौत हो गई। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latur:महाराष्ट्र में लातूर जिले के निलंगा तहसील में दो समूहों के बीच झड़प के बाद एक शिक्षक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कहा कि यह गलत पहचान का मामला है। कासर सिरसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह झड़प शनिवार दोपहर औंधा गांव में बाबा साहब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के सिलसिले में हुई। बाबा साहब आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है। उन्होंने बताया, ‘‘विवाद शुक्रवार को जुलूस निकाले जाने के दौरान हुआ। फिर शनिवार को उसी घटना को लेकर बहस हुई, जो झड़प में तब्दील हो गई।

उस समय अपने खेत में काम कर रहे बादुर गांव के शिक्षक गुरुलिंग अशोक हसद्रे (38) पर एक समूह ने प्रतिद्वंद्वी गुट का सदस्य समझकर हमला कर दिया।’’ उप निरीक्षक अजय पाटिल ने कहा,‘‘गंभीर रूप से घायल हसद्रे की बाद में मौत हो गई। हमने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक की पहचान नहीं हो पाई है। इनमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो