लाइव न्यूज़ :

क्राइम राउण्ड अप: महिला अधिकारी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, कहा- गोली मारने से ज्याद दुख होटल गिरने का

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 4, 2018 15:57 IST

लोकमत न्यूज पर पढ़ें 4 मई की अपराध जगत से जुड़ी सभी बड़ी खबरें।

Open in App

गुंटूर, 5 मई: हिमाचल प्रदेश के कसौली में अवैध निर्माण गिराने गयी सरकारी महिला अधिकारी की हत्या मामले के मुख्य आरोपी को गुरुवार (चार मई) को गिरफ्तार कर लिया गया। होटल मालिक विजय कुमार ने गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि उसे महिला अधिकारी को गोली मारने से ज्यादा अफसोस अपने होटल के गिरने का है। महिला अधिकारी शैलबाला सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध ढंग से बनाए गये होटल को गिराने गयी थीं। शैलबाला की हत्या के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वतःसंज्ञान लेते हुए राज्य की बीजेपी सरकार को लताड़ लगायी थी।

9 साल की नाबालिग के रेप के आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध ने की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश में नौ साल की नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपी 60 वर्षीय रिक्शाचालक ने आत्महत्या कर ली है। राज्य के गुंटूर जिले के एक गाँव में रहने वाले रिक्शाचालक पर बलात्कार के आरोप के स्थानीय लोगों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किये थे। उग्र भीड़ ने आरोपी को फांसी देने या गोली मारने की माँग के नारे लगाये थे। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। क्रुद्ध जनता ने गुरुवार (चार मई) को गुंटूर जिले की हाईवे को जाम कर दिया था जिसकी वजह से 18 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया था। 

इस्लामिक स्टेट की संदिग्ध महिला रिक्रूटर से NIA ने की पूछताछ, कई भारतीयों को आतंकवादी बनाने का आरोप

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के दो सदस्यों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की संदिग्ध महिला रिक्रूटर से पिछले हफ्ते पूछताछ की। इस महिला पर सोशल मीडिया  के माध्यम से कई नौजवानों को आतंकवादी संगठनों से जोड़ने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार 32 वर्षीय कैरेन आयशा हमीदन से 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पूछताछ की गयी। कैरेन को एनआईए के सुराग पर फिलीपींस के खुफिया ब्यूरो ने पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया था। कैरेन फिलीपींस के मारे जा चुके आतंकवादी नेता मोहम्मद जफर मकीद की विधवा है।

स्रोत- टाइम्स ऑफ इंडिया

50 वर्षीय कारोबारी पर आरोप, मॉस्को से आ रही फ्लाइट में महिला क्रू मेम्बर से की छेड़खानी

 दिल्ली पुलिस ने एक कपड़ा कारोबारी के खिलाफ रूसी एयरलाइन की केबिन क्रू महिला सदस्य के खिलाफ बदसलूकी का मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार (चार मई) तड़के पुलिस को शिकायत मिली की फ्लाइट संख्या एसय232 में महिला के संग छेड़खानी हुई है। फ्लाइट रूस की राजधानी मॉस्को से दिल्ली आ रही थी। आरोप है कि 50 वर्षीय कपड़ा कारोबारी राम किशन को जब केबिन क्रू सदस्य ने शराब पीने से रोका तो उन्होंने उसे गलत तरीके से छूते हुए अपशब्द कहे। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार राम किशन ने महिला को पीछा करके भी पकड़ने की कोशिश की। विमान के कर्मचारियों ने तत्काल मामले की शिकायत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को दिया। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।  

स्रोत- दैनिक जागरण

पुलिस का दावा अपराधी के परिजनों ने किया हमला

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक अपराधी के परिवार वालों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी ने कहा कि उन पर पीछे से हमला किया गया और उनकी हिरासत में मौजूद अपराधियों को छुड़ा लिया गया। 

स्रोत- एएनआई

चुनावी महीने में कर्नाटक में पकड़ी गी 12 करोड़ की शराब

चुनावी माह में कर्नाटक में 12 करोड़ रुपये मूल्य की शराब आबकारी विभाग ने पकड़ी है। ये शराब कर्नाटक के खानपुरा में पकड़ी गयी है। कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होना है। कर्नाटक चुनाव के नतीजे 15 ई को आएंगे। 

स्रोत-एएनआई

स्कूल बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक स्कूल बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

स्रोत- एएनआई

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए