लाइव न्यूज़ :

Alwar news: भूमि विवाद, दो पक्ष में झड़प, सात पुलिसकर्मी सहित 13 व्यक्ति घायल, कई गंभीर, पुलिस ने आठ गोलियां चलाईं

By भाषा | Updated: March 9, 2020 18:00 IST

पुलिस अधीक्षक (अलवर) पी. अनिल देशमुख ने कहा, ‘‘हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस की टीमों ने हालात पर काबू पाने के लिये आठ गोलियां चलाईं।’’

Open in App
ठळक मुद्देहालात को काबू में करने के लिए पुलिस कार्रवाई में छह व्यक्ति घायल हुए।एक पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

अलवरः राजस्थान के अलवर जिले में भूमि विवाद को लेकर दो समूहों के बीच सोमवार को हुई झड़प में सात पुलिसकर्मी सहित 13 व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिसकर्मी दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिलने पर अलवर के एक गांव में पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों पर डंडों से हमला किया गया और पथराव किया गया। गोलियां भी चलाई गईं। पुलिस अधीक्षक (अलवर) पी. अनिल देशमुख ने कहा, ‘‘हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस की टीमों ने हालात पर काबू पाने के लिये आठ गोलियां चलाईं।’’

उन्होंने बताया कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस कार्रवाई में छह व्यक्ति घायल हुए। कुल 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जसराम गुर्जर, देवी सिंह गुर्जर और उनके सहयोगियों ने एक भूखंड का अतिक्रमण कर लिया था, जिसके चलते झड़प हुई।

देशमुख ने बताया, ‘‘जसराम और उसके बेटे मनपाल सहित सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जसराम और तीन अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों के आपराधिक रिकार्ड हैं। ’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअलवरराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज