लाइव न्यूज़ :

Lakhimpur Kheri: हाय रे पैसा?, 4 माह तक एक साथ खा रहे थे खाना, संपति विवाद ने ली पिता और 2 बेटों की जान, रिश्तेदार से तंग आकर की खुदकुशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2024 19:35 IST

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने इस घटना को बहुत दुखद करार देते हुए बताया कि राम नरेश (63) ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपिता को परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।बेटे सुधीर (30) और मुकेश (35) ने भी शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। चार महीने पहले तक ये एक दूसरे के बहुत करीब थे और साथ खाना खाते थे।

Lakhimpur Kheri:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में रिश्तेदारों के बीच संपत्ति को लेकर हुए विवाद के कारण 63 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबूपुर गांव में हुई और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने इस घटना को बहुत दुखद करार देते हुए बताया कि राम नरेश (63) ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली।

अपने पिता की मृत्यु से आहत उनके बेटे सुधीर (30) और मुकेश (35) ने भी शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इससे पूर्व सुधीर ने मैलानी थाना में शुक्रवार को अपने रिश्तेदारों- रामदेवी, शिवम, शशिबाला और आरती निगम पर अपने पिता को परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

आरोप है कि परेशान होकर उनके पिता ने यह कदम उठाया। साहा ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक का प्रतिनिधित्व करने वाले शिकायतकर्ता और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चार महीने पहले तक ये एक दूसरे के बहुत करीब थे और साथ खाना खाते थे।

राम नरेश की पत्नी के निधन के बाद संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ा जिससे अक्सर दोनों पक्षों में आपस में झगड़ा होता था। आरोपियों में एक महिला पुलिस कांस्टेबल भी है और ये सभी कथित तौर पर उस मकान पर दावा करते थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?