लाइव न्यूज़ :

नशीला पदार्थ देकर पांच युवकों ने किया 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में से एक रिश्ते का भाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2021 16:58 IST

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव में छात्रा के साथ 5 लड़कों ने दुष्कर्म किया। तीन को अरेस्ट कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउप निरीक्षक परवीन कौर ने कहा, ‘‘ आरोपियों में से एक पीड़िता की एक दोस्त का रिश्ते का भाई है।’’ पीड़िता 22 फरवरी को स्कूल के बाद अपनी एक दोस्त के घर गई थी और वहां उसे चक्कर जैसा महसूस हुआ। एसआई ने बताया कि पीड़िता की दोस्त ने कहा था कि उसका रिश्ते का भाई उसे घर छोड़ आएगा।

कुरुक्षेत्रः कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर कोई नशीला पदार्थ देकर पांच युवकों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है और दो की तलाश जारी है। पकड़े गए तीन लोगों में से एक नाबालिग है, जिसे संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। अन्य दो को गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक परवीन कौर ने कहा, ‘‘ आरोपियों में से एक पीड़िता की एक दोस्त का रिश्ते का भाई है।’’

एसआई ने पीड़िता (17) की शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता 22 फरवरी को स्कूल के बाद अपनी एक दोस्त के घर गई थी और वहां उसे चक्कर जैसा महसूस हुआ। एसआई ने बताया कि पीड़िता की दोस्त ने कहा था कि उसका रिश्ते का भाई उसे घर छोड़ आएगा।

उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता को कुरुक्षेत्र के उमरी चौक के पास एक स्थान पर ले गया और वहां नाबालिग सहित अन्य चार आरोपी मौजूद थे, इन में से एक आरोपी होटल में काम करता था। इन सभी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना के समय आरोपियों ने लड़की को कोई नशीला पदार्थ भी दे दिया था।

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के शाम तक घर ना आने पर उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की और तभी शाम सात बजे के करीब उन्होंने एक मोटरसाइकिल पर दो लड़कों के साथ लड़की को देखा।

उन्होंने कहा कि शिकायत के मुताबिक पीछे बैठे लड़के ने पीड़िता के सिर पर देसी पिस्तौल तान रखी थी। किसी तरह लड़की के परिवार के सदस्यों ने मोटरसाइकिल को रोका और पीड़िता को बचाया। उस समय भी लड़की पूरी तरह होश में नहीं थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट