लाइव न्यूज़ :

कोझिकोडः किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के, चेन्नई स्टेशन पर उतरने नहीं दिया और पलयम में जाकर किया बलात्कार

By भाषा | Updated: September 24, 2022 16:26 IST

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपनी बहन से मिलने के लिए वाराणसी से ट्रेन से चेन्नई जा रही थी, इस दौरान कुछ यात्रियों से उसकी बातचीत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी को बहकाया और उसे चेन्नई स्टेशन पर उतरने के बजाय ट्रेन का सफर जारी रखने के लिए मजबूर किया। पलक्कड़ स्टेशन पर उतर कर सड़क मार्ग से किशोरी के साथ कोझिकोड के लिए रवाना हुए। आरोपी पीड़िता को पलयम के एक लॉज में ले गये, जहां चारों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

कोझिकोडः केरल के कोझिकोड जिले में एक किशोरी से दुष्कर्म करने और उसे रेल पटरियों के पास छोड़ देने के आरोप में शनिवार को चार प्रवासी मजदूरों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपनी बहन से मिलने के लिए वाराणसी से ट्रेन से चेन्नई जा रही थी, इस दौरान कुछ यात्रियों से उसकी बातचीत हुई। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर किशोरी को बहकाया और उसे चेन्नई स्टेशन पर उतरने के बजाय ट्रेन का सफर जारी रखने के लिए मजबूर किया।

बाद में, आरोपी पलक्कड़ स्टेशन पर उतर कर सड़क मार्ग से किशोरी के साथ कोझिकोड के लिए रवाना हुए। सूत्रों ने बताया कि आरोपी पीड़िता को पलयम के एक लॉज में ले गये, जहां चारों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। सूत्रों ने बताया कि चारों आरोपी वारदात के बाद किशोरी को रेलवे स्टेशन ले गये और उसे पटरियों के पास छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, उक्त घटना के सिलसिले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण(पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र : पत्नी से बहस के बाद पति ने आठ साल की बेटी को गोली मारकर घायल किया

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक व्यक्ति ने पत्नी से बहस के बाद आठ वर्षीय बेटी को कथित तौर पर गोली मार कर घायल कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सिंहगड रोड थाने में आरोपी पांडुरंग उभे (38) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो कि एक ‘कंस्ट्रक्शन’ कारोबारी है।

उन्होंने बताया, यह घटना शुक्रवार की है। शराब के नशे में धुत उभे रात करीब आठ बजे घर लौटा और पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसकी किसी बात पर बहस हुई। अधिकारी ने बताया कि तभी गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल कर पत्नी पर तान दी।

इस बीच, उसकी बेटी राजनंदिनी चिल्लाने लगी, जिसके बाद आरोपी ने बेटी पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि बच्ची को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला