लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोप में 25 वर्षीय युवक अरेस्ट, झांसा देकर बुलाया और निर्माण स्थल के पास ले जाकर किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2021 17:08 IST

भीमगंज मंडी पुलिस थाने के प्रभारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान मिथुन माली के रूप में की गयी है और वह एक ऑटोरिक्शा चालक है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता और उसके परिवार को पहले से जानता था।पीड़ित लड़की की सोमवार को चिकित्सा संबंधी जांच की गयी और उसका बयान दर्ज किया गया।

कोटाःराजस्थान में कोटा के डडवाड़ा इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

भीमगंज मंडी पुलिस थाने के प्रभारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान मिथुन माली के रूप में की गयी है और वह एक ऑटोरिक्शा चालक है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता दलित परिवार से है । पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता और उसके परिवार को पहले से जानता था और वे डडवाड़ा इलाके में एक ही इमारत में किराये पर रहते थे। वे मूल रूप में मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित लड़की की सोमवार को चिकित्सा संबंधी जांच की गयी और उसका बयान दर्ज किया गया।

मिथुन को पुलिस मंगलवार को ही एक अदालत में पेश करेगी। यह हादसा रविवार को अपराह्न उस समय हुआ जब नाबालिग घर से बाहर कुछ सामान लेने के लिए गयी थी। आरोपी मिथुन ने उसे झांसा देकर अपने पास बुलाया और ऑटो में एक निर्माण स्थल के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मिथुन ने नाबालिग को इसका खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके जांच अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक भागवत सिंह हिंगड़ ने कहा कि मामले की त्वरित जांच कराकर जल्द ही आरोपी के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानKota
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए