लाइव न्यूज़ :

कोटाः गांव में नाबालिग से लगातार दुष्कर्म, सात माह की गर्भवती, कक्षा नौ में पढ़ने वाली पीड़िता की मां और भाई बाहर गए थे, अरेस्ट

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:01 IST

राजस्थान के कोटा शहर के एक गांव का मामला है। पीड़िता का पिता प्रतिदिन देर शाम तक खेतों में काम करता था और उस दौरान वह घर में अकेली रहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देकक्षा नौ में पढ़ने वाली पीड़िता की मां और भाई कुछ महीनों से गांव से बाहर गए थे।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।खतोली पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक ही गांव में पड़ोस में रहते हैं।

कोटाः राजस्थान के कोटा शहर के एक गांव में किशोरी से लगातार दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सात माह की गर्भवती होने पर इस मामले में शिकायत दी।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता (16) और आरोपी व्यक्ति (27) खतोली पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक ही गांव में पड़ोस में रहते हैं। शिकायत के अनुसार आरोपी किशोरी के साथ इस साल अप्रैल महीने से ही लगातार दुष्कर्म कर रहा था। कक्षा नौ में पढ़ने वाली पीड़िता की मां और भाई कुछ महीनों से गांव से बाहर गए थे जबकि उसका पिता खेतों में काम करने चला जाता था।

इसी दौरान आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था। किशोरी को 18 अक्टूबर को पेट में दर्द हुआ तब उसके माता-पिता उसे एक स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पाया कि वह सात महीने की गर्भवती थी, जिसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कवेंद्र सिंह सागर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन के नेतृत्व में गठित की गयी एक विशेष टीम ने सोमवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां इलाज के लिए 12 अप्रैल को जयपुर गई थी।

पीड़िता का पिता प्रतिदिन देर शाम तक खेतों में काम करता था और उस दौरान वह घर में अकेली रहती थी। आरोपी ने दुष्कर्म के बारे में बताने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। आरोपी को मंगलवार को एक अदालत में पेश किया गया। पीड़िता की चिकित्सा संबंधी जांच कराने के अलावा उसका बयान दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए