लाइव न्यूज़ :

कोटाः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दो निजी सहायकों को मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गिराया, मोबाइल फोन लूटे, पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 17:07 IST

कोटाः पुलिस ने कहा कि शक्ति नगर इलाके में ओम बिरला के कार्यालय के पास बुधवार देर रात हुई इस घटना में हमलावरों ने बिरला के दो निजी सहायकों से उनके मोबाइल फोन भी लूट लिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 5-6 लोगों ने मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गिरा दिया।अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लूटे गए फोन और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। 

कोटाः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दो निजी सहायकों से मारपीट और लूटपाट के आरोप में यहां पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यहां शक्ति नगर इलाके में बिरला के कार्यालय के पास बुधवार देर रात हुई इस घटना में हमलावरों ने बिरला के दो निजी सहायकों से उनके मोबाइल फोन भी लूट लिए थे।

 

किशोर पुरा थाने के क्षेत्रीय निरीक्षक हरलाल मीणा ने बताया कि देर रात लगभग साढ़े 12 बजे जीवनधर जैन (43) और राघवेंद्र सिंह कार्यालय से बमुश्किल कुछ मीटर की दूरी पर अपनी कार के पास खड़े होकर बात कर रहे थे और इसी दौरान लगभग 5-6 लोगों ने मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद हमलावरों ने जैन और सिंह के साथ मारपीट की और उनके मोबाइल फोन लूट लिए। मीणा ने कहा कि दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कोटा के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी और कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने घटनास्थल का मुआयना किया और हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम के गठन का आदेश दिया।

अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उनमें से पांच को बृहस्पतिवार सुबह अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लूटे गए फोन और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानKotaओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए