लाइव न्यूज़ :

कोटाः पीड़िता के घर में छिपा, रात में लौटी तो तलवार से हमलाकर 52 वर्षीय महिला को मार डाला, दो बच्चों और पति के साथ रहती थी मृतका, जानें आखिर क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2023 16:23 IST

कोटाः पुलिस ने बताया कि तलवार से किए गए हमले में घायल भावना गौतम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसांगोद कस्बे के रहने वाले 48 वर्षीय नरेंद्र गौतम को गिरफ्तार किया है। नरेंद्र गौतम अक्सर महिला के घर आता-जाता था, जहां वह अपने दो बच्चों और पति के साथ रहती थी।महिला का पति ‘ब्रेन ट्यूमर’ से पीड़ित है और लंबे समय से बिस्तर पर है।

कोटाः राजस्थान के कोटा जिले के तालवंडी इलाके में घर में छिपे एक व्यक्ति द्वारा तलवार से किए गए हमले में 52 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तलवार से किए गए हमले में घायल भावना गौतम को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में कोटा जिले के सांगोद कस्बे के रहने वाले 48 वर्षीय नरेंद्र गौतम को गिरफ्तार किया है। नरेंद्र महिला का रिश्तेदार है। जवाहर नगर के अनुमंडल अधिकारी डीएसपी अमर सिंह ने बताया कि नरेंद्र गौतम अक्सर महिला के घर आता-जाता था, जहां वह अपने दो बच्चों और पति के साथ रहती थी।

महिला का पति ‘ब्रेन ट्यूमर’ से पीड़ित है और लंबे समय से बिस्तर पर है। उन्होंने बताया कि तालवंडी इलाके में मेडिकल स्टोर चलाने वाली भावना गौतम ने कुछ समय पहले नरेंद्र गौतम से अपने घर न आने को कहा था। हालांकि, वह आदमी लगातार उसका पीछा कर रहा था और अक्सर उसके घर के सामने एक सार्वजनिक पार्क में उसके इंतजार में घंटों बैठा रहता था।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह पीड़िता के घर में छिप गया और जब वह रात में लौटी तो उस पर तलवार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए और नरेंद्र गौतम को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। डीएसपी ने बताया कि उस पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र गौतम शादीशुदा हैं और उसके बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि अभी हत्या का मकसद ज्ञात नहीं है लेकिन पुलिस को संदेह है कि भावना गौतम द्वारा घर आने के लिए मना करने पर आरोपी ने प्रतिशोध स्वरूप महिला को मार डाला।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीKotaराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट