लाइव न्यूज़ :

कोटाः चौबीस घंटे पुलिसकर्मियों की निगरानी, सीसीटीवी से नजर, पुलिस थाने की अलमारी से 9.85 लाख के आभूषण और 1.50 लाख रुपए नकदी चोरी, हर कोई हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2022 20:09 IST

पूर्व उप-निरीक्षक रामकरन नागर द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, उन्होंने इस साल अप्रैल में अपनी मृत पत्नी के आभूषण और नकदी को गुमानपुरा थाने की एक अलमारी में रखा था, क्योंकि वह उन्हें लॉकर में रखने के लिए बैंक नहीं जा सके थे।

Open in App
ठळक मुद्देअलमारी चौबीसों घंटे पुलिसकर्मियों की निगरानी वाले एक कमरे में रखी हुई थी। 16 जुलाई को अलमारी खोली, तो आभूषण और नकदी गायब थी। मामला दर्ज कराने के लिए करीब डेढ़ महीने तक दर-दर भटकना पड़ा।

कोटाःराजस्थान में कोटा के एक पुलिस थाने की अलमारी से 9.85 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 1.50 लाख रुपए नकद राशि कथित रूप से चोरी हो गई। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में यह बताया गया है। यह अलमारी चौबीसों घंटे पुलिसकर्मियों की निगरानी वाले एक कमरे में रखी हुई थी।

 

चोरी हुए आभूषण एवं नकदी एक सेवानिवृत्त उप-निरीक्षक के थे। पूर्व उप-निरीक्षक रामकरन नागर द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, उन्होंने इस साल अप्रैल में अपनी मृत पत्नी के आभूषण और नकदी को गुमानपुरा थाने की एक अलमारी में रखा था, क्योंकि वह उन्हें लॉकर में रखने के लिए बैंक नहीं जा सके थे।

शिकायत के मुताबिक, नागर ने 16 जुलाई को अलमारी खोली, तो आभूषण और नकदी गायब थी। पूर्व उप-निरीक्षक ने आरोप लगाया कि उन्हें मामला दर्ज कराने के लिए करीब डेढ़ महीने तक दर-दर भटकना पड़ा क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी शिकायत को ‘‘नजरअंदाज’’ कर दिया। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि उन्होंने 9.85 लाख रुपये के आभूषण और 1.50 लाख रुपये नकद अलमारी में रखे थे।

शिकायतकर्ता ने कमरे की निगरानी करने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका पर संदेह जताया है। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अंकित जैन ने शिकायत दर्ज करने में देरी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इसमें कोई देरी नहीं हुई। जैन ने कहा, ‘‘मामला दो दिन पहले ही हमारे संज्ञान में आया था, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानKota
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए