लाइव न्यूज़ :

Kota-Etawah Express: 22 वर्षीय युवती को अगवा कर 5 घंटे तक बंधक बनाकर 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल फोन बंद किया और बेहोशी की हालत में राजमार्ग पर फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2024 22:48 IST

Kota-Etawah Express: शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश किया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देसोनी रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के इटावा आने के लिए कोटा-इटावा एक्सप्रेस में सवार हुई थी। ट्रेन में अज्ञात युवक युवती का वीडियो बनाने लगा, जिसका उसने विरोध किया और अपना डिब्बा बदल लिया।युवक संदिग्ध लग रहा था, इसलिए युवती ने उसकी फोटो खींच ली।

Kota-Etawah Express: कोटा-इटावा एक्सप्रेस में सवार तीन युवकों ने 22 वर्षीय एक युवती को कथित तौर पर अगवा कर उसे पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के पिता की ओर से रविवार को दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, यह वारदात 12 अक्टूबर को हुई, जब युवती मध्य प्रदेश के भिंड में अपने मामा के घर से लौट रही थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश किया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक (इटावा ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि युवती मध्य प्रदेश के भिंड जिले के सोनी रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के इटावा आने के लिए कोटा-इटावा एक्सप्रेस में सवार हुई थी। सिंह के अनुसार, ट्रेन में एक अज्ञात युवक युवती का वीडियो बनाने लगा, जिसका उसने विरोध किया और अपना डिब्बा बदल लिया।

उन्होंने बताया कि युवक संदिग्ध लग रहा था, इसलिए युवती ने उसकी फोटो खींच ली। सिंह ने शिकायत के हवाले से बताया कि युवती के डिब्बा बदलने पर वह युवक भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और उसे बेहोश कर उसका अपहरण कर लिया। शिकायत के मुताबिक, जब लड़की को होश आया तो उसने खुद को तीन युवकों से घिरा पाया, जिन्होंने उसके साथ बलात्कार किया और उसे पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने युवती का मोबाइल फोन बंद कर दिया और बाद में उसे बेहोशी की हालत में उज्जैनी गांव के पास एक राजमार्ग पर फेंक दिया।

सिंह ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने युवती की बात उसके परिवार से करवाई और पुलिस को मामले की सूचना दी। उन्होंने कहा कि परिवार की शिकायत के आधार पर बकेवर पुलिस थाने में एक शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले को आगे की जांच एवं कार्रवाई के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए