लाइव न्यूज़ :

पीजी कमरे में पंखे से लटका मिला बिहार के 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी लकी चौधरी, मृतक के मामा बोले-आखिर पड़ोसी कमरे में रहने वाला राहुल क्यों लापता?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2025 15:30 IST

कोटा: सहायक पुलिस उप-निरीक्षक लाल सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव लकी के परिवार वालों को सौंप दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पीजी के पड़ोसी कमरे में रहने वाला बिहार का एक और छात्र लापता बताया गया है।मुर्दाघर के बाहर बात करते हुए कहा कि लकी ऐसा लड़का नहीं था जो आत्महत्या कर ले।

कोटा: दिल्ली के 20 वर्षीय एक नीट अभ्यर्थी का शव यहां उसके पीजी के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बिहार के पटना के रहने वाले लकी चौधरी का शव बुधवार को विज्ञान नगर पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित उसके पीजी रूम में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की ऑनलाइन माध्यमों से तैयारी कर रहा था और पिछले दो साल से कोटा में रह रहा था। सर्किल निरीक्षक मुकेश मीणा ने बताया कि कमरा अंदर से दो जगह से बंद था।

उन्होंने कहा, "फिलहाल हमें किसी भी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।" इस बीच उसी पीजी के पड़ोसी कमरे में रहने वाला बिहार का एक और छात्र लापता बताया गया है। लकी के मामा कौशल कुमार चौधरी ने मुर्दाघर के बाहर बात करते हुए कहा कि लकी ऐसा लड़का नहीं था जो आत्महत्या कर ले।

उन्होंने साजिश का आरोप लगाया और पटना के ही रहने वाले राहुल नामक एक युवक की संलिप्तता का संदेह जताया, जो अब लापता है। उन्होंने कहा कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और उसका मोबाइल फोन और बटुआ भी गायब है। लकी के पिता ने भी अपने बेटे की मौत की प्रकृति पर संदेह व्यक्त किया और आरोप लगाया कि राहुल कोई छात्र नहीं था।

अक्सर अपनी प्रेमिका के साथ उनके बेटे के कमरे में आता था। उन्होंने कहा कि लकी ने अपनी बहन को बताया था कि उसने 40,000 रुपये उधार लिए थे और कर्ज देने वाले की ओर से उसे चुकाने का दबाव था। उसके पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को 10,000 रुपये ऑनलाइन दे दिए थे और बाकी का भुगतान करने वाले थे।

सहायक पुलिस उप-निरीक्षक लाल सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव लकी के परिवार वालों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारKotaपटनाराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल