लाइव न्यूज़ :

कोटाः बिहार के 18 वर्षीय छात्र वाल्मीकि प्रसाद ने दी जान, अगस्त माह में 4 छात्रों ने की आत्महत्या, जनवरी 2023 से लेकर अब तक 20 छात्र ने की खुदकुशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2023 17:26 IST

कोटाः पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा है। छात्र के अभिभावकों के आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान वाल्मीकि प्रसाद के तौर पर की गई है।अकादमिक सत्र से आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।महावीर नगर इलाके में एक कमरे में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा था।

कोटाः बिहार के गया जिले के एक 18 वर्षीय छात्र ने यहां किराए के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पीड़ित छात्र आईआईटी . जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोचिंग करने वाले छात्रों द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का यह इस माह चौथा मामला है।

छात्र द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की जानकारी मंगलवार रात को मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा है। छात्र के अभिभावकों के आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक की पहचान वाल्मीकि प्रसाद के तौर पर की गई है।

वह एक कोचिंग संस्थान में पिछले अकादमिक सत्र से आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और महावीर नगर इलाके में एक कमरे में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा था। महावीर नगर पुलिस थाने के अधिकारी परमजीत पटेल ने बताया कि छात्र ने मंगलवार को कमरे में एक लोहे की रॉड से फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि छात्र को अंतिम बार सोमवार शाम को देखा गया था।

उन्होंने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। कोटा में इस महीने की शुरुआत में कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करने वाले आईआईटी-जेईई के दो तथा एनईईटी-यूजी के एक उम्मीदवार ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक ऐसे मामलों की संख्या 20 हो गई है। पिछले वर्ष आत्महत्या के 15 मामले सामने आए थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाGayaराजस्थानRajasthanPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया