लाइव न्यूज़ :

शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो फेल कर दूंगा, 10वीं की छात्रा को अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने के आरोप में शिक्षक अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2022 15:20 IST

कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा को अश्लील वीडियो और संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय शिक्षक नैयर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है।शिक्षक छात्रा को प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी दे रहा था।अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में छात्रा को फेल करने की धमकी देने और उसे अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा को अश्लील वीडियो और संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय शिक्षक नैयर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक छात्रा को प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी दे रहा था।

वह अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छात्राओं से अश्लीलता के दोषी शिक्षक को पांच साल की जेल

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले अध्यापक को जनपद न्यायालय ने पांच वर्ष कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थ दंड जमा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में स्थित एक स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक नीरज गंगवार पुत्र विजय बहादुर गंगवार निवासी जल वायु विहार ग्रेटर नोएडा ने दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत किया था। इस मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य लता राणा ने वर्ष 2019 में थाना सेक्टर 49 में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसके खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दायर किया था।

उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई अपर जिला जज स्पेशल पोक्सो- फर्स्ट द्वारा की जा रही थी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह, गवाहों की गवाही और पुलिस द्वारा पेश किये गये सबूत के आधार पर न्यायालय ने बुधवार को अपना निर्णय दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिलाओं के प्रति हुए अपराध की न्यायालय में चल रहे मुकदमों की पुलिस द्वारा भरपूर पैरवी की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए