लाइव न्यूज़ :

korea chhattisgarh: 11 वर्षीय पुत्री और 12 वर्षीय भतीजी से बलात्कार?, आजीवन कारावास की सजा काट रहा था पिता और पैरोल पर छूटा था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 13:51 IST

korea chhattisgarh: पिता ने 19 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि बालिका ने पुलिस को जानकारी दी।एक बार फिर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बालिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपी की तलाश शुरू की।

korea chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की पुलिस ने 11 वर्षीय पुत्री और 12 वर्षीय भतीजी से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और पैरोल पर छूटा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुत्री और भतीजी के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को 11 वर्षीय बालिका ने बैकुंठपुर थाने में पुलिस को बताया कि उसके पिता ने 19 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारियों ने बताया कि बालिका ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी व्यक्ति 21 अक्टूबर की दोपहर लकड़ी लेने के बहाने उसे जंगल ले गया और एक बार फिर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बालिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपी की तलाश शुरू की।

अधिकारियों ने बताया कि उसी दिन 22 अक्टूबर को 12 वर्षीय एक अन्य बालिका थाने पहुंची और शिकायत की कि 21 अक्टूबर की शाम लगभग पांच बजे जब वह घर में थी तब उसका सगा चाचा (11 वर्षीय बालिका के पिता) उसे पकड़कर करीब के जंगल में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बालिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और आरोपी व्यक्ति की खोज शुरू की। आरोपी घटना के बाद 21 अक्टूबर की रात फरार हो गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति 2020 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और अंबिकापुर जेल में बंद था।

कुछ समय पहले ही वह पैरोल पर छूटकर अपने घर आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरिया पुलिस का विशेष दल आरोपी के रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आस-पास के गांव वालों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी अपने पास मोबाइल नहीं रखा था।

जब उसने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल का उपयोग किया तब साइबर सेल से मिली सूचना के आधार पर 26 अक्टूबर को उसे कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Policeरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार