लाइव न्यूज़ :

Korba News: ड्यूटी पर तैनात जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से मारी खुद को गोली

By भाषा | Updated: October 19, 2024 11:19 IST

Korba News: छत्तीसगढ़ की कोयला खदान में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान अर्धसैनिक बल के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Open in App

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया के तहत संचालित एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना में सुरक्षा के लिए तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह ने अपने एके-47 राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनिष चंद्रा ने बताया कि जानकारी मिली है कि सिंह पारिवारिक विवाद के कारण पिछले कुछ समय से तनाव में था। शुक्रवार को उसकी ड्यूटी खदान में लगी थी। रात लगभग 10 बजे सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से अपने सीने में गोली मार ली।

चंद्रा ने बताया कि जब खदान में तैनात अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह सिंह के करीब पहुंचे तब उन्हें घटना के बारे में पता चला। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और एसईसीएल के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

कोरबा जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि जवान राजस्थान का रहने वाला था। जानकारी मिली है कि उनका अपनी पत्नी से कुछ विवाद था, जो इस समय राजस्थान में हैं। वर्मा ने बताया कि परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासत्रिपुराछत्तीसगढ़Armyनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला