लाइव न्यूज़ :

Korba-Janjgir-Champa poisonous gas leak: कुएं से जहरीली गैस रिसाव, 9 लोगों की मौत, जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2024 17:49 IST

Korba-Janjgir-Champa poisonous gas leak: जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण जहरू पटेल (60), उनकी पुत्री सपीना पटेल (16), शिवचरण उर्फ कलीराम पटेल (45) और मनबोध पटेल (57) की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजहरू पटेल अचानक कुएं में गिर गये।कुएं में उतरी लेकिन दोनों ऊपर नहीं आ सके। कुएं में जहरीली गैस होने के कारण सभी उसकी चपेट में आ गए।

Korba-Janjgir-Champa poisonous gas leak: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को कुएं से कथित तौर पर जहरीली गैस रिसने से पिता और पुत्री समेत चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसी तरह की एक अन्य घटना में राज्य के जांजगीर-चांपा जिले में आज पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र के जुराली गांव में एक कुएं से कथित तौर पर जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण जहरू पटेल (60), उनकी पुत्री सपीना पटेल (16), शिवचरण उर्फ कलीराम पटेल (45) और मनबोध पटेल (57) की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के मुताबिक आज दोपहर काम करने के दौरान जहरू पटेल अचानक कुएं में गिर गये और यह पता चलने सपीना उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतरी लेकिन दोनों ऊपर नहीं आ सके। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद परिवार के दो अन्य सदस्य शिवचरण और मनबोध पिता-पुत्री को निकालने कुएं में उतरे लेकिन वे भी बाहर नहीं निकल पाये।

उन्होंने बताया कि बाद में परिवार के सदस्यों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी तब पुलिस दल मौके पर पहुंचा और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल को भी वहां भेजा गया। कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण सभी उसकी चपेट में आ गए।

हालांकि तिवारी का कहना है कि जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल पायेगी। शुक्रवार सुबह राज्य के जांजगीर-चांपा जिले में बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव में इसी तरह की एक घटना में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?