लाइव न्यूज़ :

पारिवारिक विवाद और 2 की गई जान, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जवान ने ससुर और साली की सरकारी राइफल से भूना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 15:42 IST

Korba: हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिंदपुर गांव के पास भिलाइबाजार-उमेंदीभाठा मार्ग पर जवान शेषराम बिंझवार ने अपनी सरकारी इंसास राइफल से चचेरे ससुर राजेश बिंझवार (35) और साली मंदासा बिंझवार (17) की गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देरलिया गांव का निवासी शेषराम छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ है।विवाद के बाद राजेश और मंदासा पर गोलियां चला दी।आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पूछताछ की जा रही है।

Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पारिवारिक विवाद में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अपने चचेरे ससुर और साली की सरकारी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिंदपुर गांव के पास भिलाइबाजार-उमेंदीभाठा मार्ग पर जवान शेषराम बिंझवार ने अपनी सरकारी इंसास राइफल से चचेरे ससुर राजेश बिंझवार (35) और साली मंदासा बिंझवार (17) की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि जिले के रलिया गांव का निवासी शेषराम छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ है। पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे शेषराम छिंदपुर गांव के पास भिलाइबाजार-उमेंदीभाठा मार्ग पर पहुंचा और विवाद के बाद राजेश और मंदासा पर गोलियां चला दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तिवारी ने बताया कि आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण जवान ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया। पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़हत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?