लाइव न्यूज़ :

कोंडागांवः ऑटोरिक्शा और कार से भिड़ंत, चार महिलाएं और एक साल की बच्ची सहित एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत, सात अन्य जख्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2021 20:48 IST

अधिकारी ने बताया कि हादसा रायपुर से 200 किमी दूर फरासगांव थाना क्षेत्र के बोड़गांव मोड़ के पास हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार गोड्मा गांव में एक अंतिम संस्कार में शिरकत करने के बाद अपने गांव लौट रहा था।हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गए।सात घायलों में से तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार को एक ऑटोरिक्शा की एक कार से भिड़ंत हो गई जिससे ऑटोरिक्शा में सवार एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और एक साल की बच्ची शामिल है, जबकि सात अन्य जख्मी हो गए।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा रायपुर से 200 किमी दूर फरासगांव थाना क्षेत्र के बोड़गांव मोड़ के पास हुआ है। उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार परिवार गोड्मा गांव में एक अंतिम संस्कार में शिरकत करने के बाद अपने गांव लौट रहा था। कार जगदलपुर की ओर जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में ऑटोरिक्शा के चालक समेत उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत फरासगांव अस्पताल में हुई और एक अन्य ने रायपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गए।

उन्होंने बताया कि सात घायलों में से तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है जबकि चार अन्य को कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित एक ही परिवार के हैं और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि कार सवारों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला