लाइव न्यूज़ :

Kolkata woman doctor death: जघन्य अपराध, डॉक्टर को दिलाएंगे न्याय, पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा- ‘कठोरतम सजा’ मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2024 18:48 IST

Kolkata woman doctor death: एसआईटी का गठन किया गया है और सबूतों के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआज अदालत में पेश किया जाएगा।हत्या के साथ-साथ यौन उत्पीड़न का भी मामला है।अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था।

Kolkata woman doctor death: कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने शनिवार को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोपी को दोषी पाए जाने पर ‘कठोरतम सजा’ मिले। महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता स्थित एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई है। गोयल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह एक जघन्य अपराध है और गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर परिस्थितिजन्य साक्ष्यों तथा रात की ड्यूटी के दौरान मौजूद रहे अन्य डॉक्टरों से मिले विवरण के आधार पर इसमें शामिल लगता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एसआईटी का गठन किया गया है और सबूतों के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।’’ गोयल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हत्या के साथ-साथ यौन उत्पीड़न का भी मामला है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी की गई और प्रक्रिया के दौरान मृतका के परिवार के सदस्य मौजूद थे। पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘जहां तक ​​आरोपी की बात है, तो अपराध में उसकी गहरी संलिप्तता है। वह बड़ा अपराधी है।’’ शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच पारदर्शी तरीके से की जाएगी, और ‘‘अगर परिवार मांग करता है, तो जांच किसी अन्य एजेंसी से कराई जा सकती है’’।

पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि गिरफ्तार व्यक्ति एक बाहरी व्यक्ति है जिसकी अस्पताल के विभिन्न विभागों तक आसान पहुंच थी। उन्होंने कहा, ‘‘उसकी गतिविधियां काफी संदिग्ध हैं और ऐसा लगता है कि वह सीधे तौर पर अपराध में शामिल है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीडॉक्टरों की हड़तालपश्चिम बंगालकोलकाताहत्याPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए