लाइव न्यूज़ :

Kolkata woman doctor death: हैवानियत की हदें पार..., दोनों आंखों और मुंह से खून, चेहरे और नाखून पर चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2024 17:31 IST

Kolkata woman doctor death live update: कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने शनिवार को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोपी को दोषी पाए जाने पर ‘‘कठोरतम सजा’’ मिले।

Open in App
ठळक मुद्देKolkata woman doctor death live update: भारतीय न्याय संहिता धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।Kolkata woman doctor death live update: सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था।Kolkata woman doctor death live update: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 31 वर्षीय महिला जूनियर डॉक्टर की रेप और शव मिलने के बाद राजनीति तेज हो गई है। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मृत पाई गई। परिवार और विपक्षी भाजपा ने आरोप लगाया कि उसके साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और एडिशनल सीपी मुरलीधर शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। शव की प्रारंभिक जांच के लिए एक फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शरीर पर खरोंच के निशान हैं, जिससे पता चलता है कि संघर्ष हुआ था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से आत्महत्या का मामला नहीं है। महिला की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई थी।’’ प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट की एक प्रति ‘पीटीआई’ के पास है। चार पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, …गर्दन, दाएं हाथ, अनामिका और… होंठों पर भी चोट के निशान थे।’’

कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई।’’ उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पहले उसका गला घोंटा गया। उन्होंने कहा, ‘‘हम पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे हमें अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।’’

कोलकाता पुलिस ने अपराध की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इससे पहले सरकारी अस्पताल के ‘सेमिनार हॉल’ में शुक्रवार को एक परास्नातक प्रशिक्षु (पीजीटी) महिला चिकित्सक का अर्ध निर्वस्त्र शव पाया गया। मृत पाई गई प्रशिक्षु चिकित्सक छाती रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और बृहस्पतिवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी।

प्रशिक्षु चिकित्सक के शव पर चोट के निशान मिले हैं। प्रशिक्षु चिकित्सक के पिता ने आरोप लगाया था कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अंदर उसके साथ बलात्कार किया गया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई तथा अब सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रशिक्षु चिकित्सक का शव उसके साथियों ने इमरजेंसी भवन के सेमिनार हॉल से बरामद किया। हम चिकित्सकों, नर्सों और अन्य लोगों से बात कर रहे हैं जो कल रात उसके साथ ड्यूटी पर थे। मामले की जांच की जा रही है।’’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला के माता-पिता को फोन किया और उन्हें दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पीड़िता के पिता ने कहा, ‘मेरी बेटी की हत्या करने से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया है। उसके शरीर पर चोट का निशान इसका साक्ष्य है। वह अर्द्ध निर्वस्त्र अवस्था में मिली है। सच को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि वे (अस्पताल अधिकारी) जांच में विलंब क्यों कर रहे हैं।’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टर की मौत पर शोक व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शव के गाल, नाक, होठ, भौंहों के बीच और गर्दन पर खरोंच के निशान हैं। इन निशानों से पता चलता है कि वहां संघर्ष हुआ था।’’ उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को यह समझने में मदद मिलेगी कि क्या उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था और उसकी हत्या कैसे की गई। अस्पताल अधिकारियों ने चिकित्सक की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोलकाताडॉक्टरों की हड़तालपश्चिम बंगालममता बनर्जीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए