लाइव न्यूज़ :

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की पत्नी संगीता ने दो अचल संपत्तियां खरीदीं, रोज नए खुलासे, आधा दर्जन घरों, फ्लैट और फार्महाउस से मिले दस्तावेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2024 11:16 IST

Kolkata RG Kar Hospital Case Murder Case Live Updates: नौ अगस्त को अस्पताल में 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद पूर्व प्राचार्य निगरानी के दायरे में आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देआधा दर्जन घरों, फ्लैट और एक फार्महाउस से संबंधित दस्तावेज मिले। डॉ. संगीता घोष ने ‘‘राज्य सरकार के अधिकारियों से उचित मंजूरी के बिना’’ दो अचल संपत्तियां खरीदीं।विशेष सीबीआई अदालत ने 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Kolkata RG Kar Hospital Case Murder Case Live Updates: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दावा किया कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की पत्नी ने पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों से ‘‘उचित मंजूरी’’ के बिना दो अचल संपत्तियां खरीदीं। संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसे छह सितंबर को कोलकाता में सात स्थानों पर घोष और उनके ‘‘करीबी रिश्तेदारों’’ के परिसरों की तलाशी के दौरान डॉक्टर दंपति के स्वामित्व वाले लगभग आधा दर्जन घरों, फ्लैट और एक फार्महाउस से संबंधित दस्तावेज मिले।

ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में संदीप घोष पर मामला दर्ज किया है। ईडी ने कहा कि घोष की पत्नी डॉ. संगीता घोष ने ‘‘राज्य सरकार के अधिकारियों से उचित मंजूरी के बिना’’ दो अचल संपत्तियां खरीदीं।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत ने 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने उनके सुरक्षाकर्मी अफसर अली और दो कथित सहयोगियों (ठेकेदार वेंडर बिप्लब सिन्हा और सुमन हाजरा) को भी 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अदालत को बताया कि यदि आवश्यकता हुई, तो वह पुनः उनकी हिरासत की मांग करेगा। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच घोष को सीबीआई ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में दो सितंबर को गिरफ्तार किया था।

अदालत ने तीन सितंबर को उन्हें आठ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष की सदस्यता निलंबित कर दी। जूनियर डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या की सीबीआई जांच के बीच उठाया गया है। ए

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोलकातापश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई