लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rape-Murder Case: सीबीआई के रिमांड नोट में "सामूहिक बलात्कार" का जिक्र नहीं, एक से ज्यादा लोगों की संलिप्तता का भी उल्लेख नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 24, 2024 15:18 IST

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में गिरफ्तार होने वाले एकमात्र संदिग्ध संजय रॉय की न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए एक ट्रायल कोर्ट में सीबीआई के रिमांड नोट में "सामूहिक बलात्कार" का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के रिमांड नोट में "सामूहिक बलात्कार" का जिक्र नहींएक से ज्यादा लोगों की संलिप्तता का भी उल्लेख नहींजांच की प्रगति के आधार पर एजेंसी दंडात्मक धाराएं जोड़ या हटा सकती है

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में गिरफ्तार होने वाले एकमात्र संदिग्ध संजय रॉय की न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए एक ट्रायल कोर्ट में सीबीआई के रिमांड नोट में "सामूहिक बलात्कार" का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। सीबीआई के रिमांड नोट में इस बात का जिक्र भी नहीं है कि इस जघन्य कांड में एक से अधिक की संभावित संलिप्तता हो सकती है।

9 अगस्त को हुई घटना में अब तक एक ही व्यक्ति संजय रॉय आरोपी है। हालांकि दूसरी तरफ पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही डॉक्टर पीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि हत्या से पहले उनकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था और इस अपराध के लिए कई लोग जिम्मेदार हो सकते हैं।

पीड़िता के माता-पिता ने कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर के "अदालत की निगरानी में जांच" की मांग की थी और इसमें संदेह जताया था कि एक से अधिक लोगों ने उनकी बेटी के साथ रेप के बाद हत्या की थी।

ट्रायल कोर्ट ने कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के स्वयंसेवक संजय रॉय को 6 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद उसे प्रेसीडेंसी जेल ले जाया गया, जहां वह 24x7 मैनुअल और सीसीटीवी निगरानी के तहत एकांत कारावास में रहेगा।

मामले में ट्रायल कोर्ट को सौंपी गई सीबीआई की एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार के लिए 10 साल से लेकर आजीवन कारावास) और 103(1) (हत्या के लिए आजीवन कारावास या मौत) का जिक्र किया गया है। जांच की प्रगति के आधार पर एजेंसी दंडात्मक धाराएं जोड़ या हटा सकती है।

विशेष अदालत ने कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित बलात्कार एवं हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय के ‘पॉलीग्राफी टेस्ट’ की भी अनुमति दे दी। सीसीटीवी फुटेज और चिकित्सक के शव के पास एक ‘ब्लूटूथ डिवाइस’ मिलने के बाद संजय रॉय की गिरफ्तारी हुई थी। रॉय को कॉलेज के सेमिनार हॉल में प्रवेश करते हुए देखा गया था और वहीं पर चिकित्सक का शव मिला था। रॉय (33) वर्ष 2019 में एक नागरिक स्वयंसेवक के रूप में कोलकाता पुलिस में शामिल हुआ था। पुलिस ने आरोप लगाया है कि रॉय ने कम से कम चार शादियां की थीं।

टॅग्स :कोलकातागैंगरेपरेपहत्याक्राइमसीबीआईपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?