लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rape-Murder Case: आरोपी संजय रॉय को मौत की सजा मिले?, 18 जनवरी को फैसला, आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2025 20:16 IST

Kolkata Rape-Murder Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में आरोपी संजय रॉय को मौत की सजा देने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई को मामले की जांच सौंपी गई थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि फैसला 18 जनवरी को सुनाया जाएगा।गिरफ्तार करके अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।

Kolkata Rape-Murder Case:कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले वर्ष अगस्त में ड्यूटी पर तैनात एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सियालदह अदालत के न्यायाधीश 18 जनवरी को फैसला सुनाएंगे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में आरोपी संजय रॉय को मौत की सजा देने का अनुरोध किया है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई को मामले की जांच सौंपी गई थी। बृहस्पतिवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी हो गई, जिसके बाद सियालदह अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि फैसला 18 जनवरी को सुनाया जाएगा।

मृतक महिला चिकित्सक के माता-पिता ने उम्मीद जताई कि अपराध में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करके अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। महिला चिकित्सक का शव नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सभागार में मिला था। कोलकाता पुलिस ने आरोपी रॉय को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया था। दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की बंद कमरे में सुनवाई 12 नवंबर को शुरू हुई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसीबीआईकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए