लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rape-Murder Case: सीबीआई ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान संजय रॉय-संदीप घोष से की पूछताछ, देखें सवालों की पूरी सूची

By रुस्तम राणा | Updated: August 24, 2024 17:59 IST

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट जेल में किया गया, जहां वह बंद है, जबकि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद चार डॉक्टर और एक सिविल वॉलंटियर समेत बाकी छह लोगों का एजेंसी के दफ्तर में पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। 

Open in App

कोलकाता: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले से जुड़े संदीप घोष समेत सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट जेल में किया गया, जहां वह बंद है, जबकि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद चार डॉक्टर और एक सिविल वॉलंटियर समेत बाकी छह लोगों का एजेंसी के दफ्तर में पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। 

उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) से पॉलीग्राफ विशेषज्ञों की एक टीम इन टेस्ट को करने के लिए कोलकाता पहुंच गई है। सीबीआई ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिक के बलात्कार और हत्या को छिपाने की कोशिश की गई थी, क्योंकि जब तक संघीय एजेंसी ने जांच अपने हाथ में ली, तब तक अपराध स्थल बदल दिया गया था।

9 अगस्त की सुबह अस्पताल के चेस्ट डिपार्टमेंट के सेमिनार हॉल में डॉक्टर का शव मिला, जिस पर गंभीर चोट के निशान थे। अगले दिन रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया। 13 अगस्त को कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया, जिसने 14 अगस्त को अपनी जांच शुरू की।

सवाल क्या थे?

1. क्या आपका नाम संजय रॉय है?2. क्या आप कोलकाता में रहते हैं?3. क्या आप घटना के दिन अस्पताल में थे?4. क्या आप मोटरसाइकिल चलाना जानते हैं?5. क्या आपने पीड़िता के साथ बलात्कार किया?6. क्या आपने पीड़िता की हत्या की?7. क्या आपने कभी झूठ बोला है?8. क्या टमाटर का रंग लाल होता है?9. क्या आप पीड़िता को जानते थे?10. क्या हत्या में आपके साथ कोई और शामिल था?11. क्या हत्या करने के बाद आप अस्पताल से भाग गए थे?12. क्या आपने पहले भी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की है?13. क्या आप पोर्न फिल्में देखते हैं?14. क्या आप डॉ. संदीप घोष को जानते हैं?15. क्या आपने संदीप घोष को हत्या के बारे में बताया?16. क्या आप पीड़िता की हत्या करने से पहले रेड लाइट एरिया गए थे?17. क्या सेमिनार हॉल में आपके साथ कोई और मौजूद था?18. क्या आपने घटना के बारे में किसी को बताया?19. क्या सेमिनार हॉल में आपका ब्लूटूथ टूट गया था?20. क्या आपने सभी सवालों के सही जवाब दिए हैं?

सीबीआई पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से करीब 25 सवाल पूछे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉलीग्राफ टेस्ट में आरोपी को भ्रमित करने के लिए अनावश्यक सवाल भी पूछे गए हैं, जैसे आसमान का रंग क्या है? आज कौन सा दिन है?

1. क्या आपका नाम संदीप है?2. क्या आपका जन्म कोलकाता में हुआ था?3. क्या आप घटना वाले दिन अस्पताल में थे?4. क्या आज शनिवार है?5. क्या आप जानते हैं कि पीड़िता के साथ किसने बलात्कार किया?6. क्या आपने कभी झूठ बोला है?7. क्या आसमान का रंग नीला है?8. क्या आप जानते हैं कि पीड़िता की हत्या किसने की?9. क्या पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था?10. क्या आपने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया?11. क्या आपने घटना वाले दिन पीड़िता को देखा या उससे मुलाकात की थी?12. क्या आपके और पीड़िता के बीच किसी तरह का विवाद हुआ था?13. क्या आपने पीड़िता के परिवार को बताया कि यह हत्या एक आत्महत्या थी?14. क्या घटना की सूचना पुलिस को देर से दी गई?15. अगर हाँ तो क्यों?16. आप खुद एक डॉक्टर हैं, क्या आपको क्राइम सीन को सुरक्षित रखना ज़रूरी नहीं लगा?17. क्या आपने क्राइम सीन का जीर्णोद्धार करवाया?18. आपने ऐसा क्यों करवाया? क्या आपको ऐसा करने के लिए किसी ने कहा था?19. क्या परिवार को दी गई जानकारी किसी के कहने पर दी गई थी?20. क्या आप जानते हैं कि सबूतों से छेड़छाड़ करना अपराध है?21. जांच पूरी होने तक आपने घटनास्थल को सुरक्षित क्यों नहीं रखा? 22. घटना के तुरंत बाद आपने इस्तीफा क्यों दिया? इतनी जल्दी क्यों थी? 23. क्या किसी ने आप पर इस्तीफे का दबाव बनाया? 24. घटना के बाद आपने किन-किन लोगों से बात की? आपने फोन पर घटना के बारे में किन-किन लोगों को जानकारी दी? 25. क्या आप संजय रॉय को जानते हैं? अगर हां, तो आप उनसे कब से और कितनी बार मिल चुके हैं? क्या आप उनसे 8-9 अगस्त को मिले थे?

टॅग्स :कोलकातारेपहत्यासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?