लाइव न्यूज़ :

महिला ने मेट्रो ट्रैक पर की आत्महत्या करने की कोशिश, मेट्रो सेवाएं बाधित

By भाषा | Updated: September 9, 2019 11:52 IST

मेट्रो में सुसाइड: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं और महिला से बात करने की कोशिश भी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमेट्रो के एक अधिकारी ने कहा, घटना सुबह करीब सवा आठ बजे हुई है। दम दम और मैदान स्टेशनों के बीच दोनों ओर की ट्रेन सेवाएं सुबह आठ बजकर 36 मिनट तक निलंबित रहीं।

एक महिला के सोमवार सुबह चलती मेट्रो के सामने कूदने से नगर में मेट्रो की सेवाएं कुछ देर के लिए आंशिक रूप से बाधित हुईं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को बचा लिया गया और उसे ‘कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया है।

मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ घटना सुबह करीब सवा आठ बजे हुई जब कवि सुभाष जा रही एक मेट्रो ट्रेन वहां स्टेशन पर पहुंच ही रही थी। दम दम और मैदान स्टेशनों के बीच दोनों ओर की ट्रेन सेवाएं सुबह आठ बजकर 36 मिनट तक निलंबित रहीं। महिला को वहां से निकालने के बाद सेवाएं बहाल कर दी गयीं।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं और महिला से बात करने की कोशिश भी की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ मेट्रो रेलवे अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी गई है।’’ 

टॅग्स :कोलकातामेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी