लाइव न्यूज़ :

सहजीवन साथी से छेड़छाड़ का विरोध, आईटी पेशेवर संकेत चट्टोपाध्याय की डंडों से पीटकर मार डाला, 2 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 21:58 IST

झगड़े के बाद अपने फ्लैट से बाहर निकल गई और कथित तौर पर कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

Open in App
ठळक मुद्देआईटी पेशेवर और सहजीवन साथी के बीच झगड़े के बाद हुई।स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे तो बदमाश भाग गए।युवक की साथी ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया।

कोलकाताः कोलकाता के न्यू टाउन में असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर सहजीवन साथी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक आईटी पेशेवर के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संकेत चट्टोपाध्याय की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह घटना बुधवार रात को आईटी पेशेवर और उसकी सहजीवन साथी के बीच झगड़े के बाद हुई। झगड़े के बाद वह अपने फ्लैट से बाहर निकल गई और उसके बाद कथित तौर पर कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

लड़की ने घटना की जानकारी अपने मित्र को दी।’’ घटनास्थल पर पहुंचने पर संकेत पर कथित तौर पर हमला किया गया और छेड़छाड़ करने वालों ने उसे डंडों से बुरी तरह पीटा। अधिकारी ने बताया कि जब युवक की साथी ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया और स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे तो बदमाश भाग गए।

संकेत को एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।’’ उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोलकातापश्चिम बंगालPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार