लाइव न्यूज़ :

3 माह पहले दोस्ती, रात 9 बजे बस स्टॉप पर इंतजार, 3 लोग कार से आए और जबरन बैठाया, मादक पदार्थ देकर छेड़छाड़, अल्ताफ आलम अरेस्ट और 2 की तलाश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2025 17:09 IST

Kolkata: पुलिस के अनुसार कथित घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुई जब पूर्वी कोलकाता में रहने वाली 28 वर्षीय महिला प्रगति मैदान थाने के निकट बस स्टॉप पर इंतेजार कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी अल्ताफ आलम को शनिवार रात प्रगति मैदान इलाके की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गार्डन रीच इलाके के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दो अन्य की तलाश जारी है।अधिकारी ने बताया कि आलम को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत मांगी जाएगी।

Kolkata:कोलकाता में ईएम बायपास के निकट कार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गार्डन रीच इलाके के निवासी आरोपी अल्ताफ आलम को शनिवार रात प्रगति मैदान इलाके की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया, “हमने गार्डन रीच इलाके के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दो अन्य की तलाश जारी है।” अधिकारी ने बताया कि आलम को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत मांगी जाएगी। पुलिस के अनुसार कथित घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुई जब पूर्वी कोलकाता में रहने वाली 28 वर्षीय महिला प्रगति मैदान थाने के निकट बस स्टॉप पर इंतेजार कर रही थी।

अधिकारी ने कहा, “महिला विवाहित है। वह बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी तभी तीन लोग कार में सवार होकर उसके पास पहुंचे। उनमें से एक व्यक्ति लगभग तीन महीने से उसे जानता था।” अधिकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसे जबरन कार में बिठाकर मादक पदार्थ दिया गया और फिर छेड़छाड़ की गई।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद महिला को मैदान इलाके में छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, “महिला को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। हमें अस्पताल के अधिकारियों से जानकारी मिली। महिला का बयान रिकॉर्ड कर लिया गया है और एक मामला दर्ज किया गया है।”

बिजनौर में युवक और लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या की

बिजनौर जिले के धामपुर थाना इलाके में 20 वर्षीय युवक और उसकी कथित नाबालिग प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना धामपुर के गांव पीपला में शनिवार को विपुल (20) ने जहर खाकर जान दे दी।

पांडेय ने बताया कि स्योहारा इलाके में एक अलग घटना में 16 वर्षीय एक लड़की ने विपुल से फोन पर बात करने के तुरंत बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दोनों के बीच प्रेम था। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोलकातापश्चिम बंगालPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज