लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में कोरोना से संक्रमित महिला ने अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में तोड़ा दम

By भाषा | Updated: August 13, 2020 15:13 IST

 कोलकाता में कोरोना संक्रमित महिला ने अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन पर महिला को भर्ती करने के लिए तीन लाख रुपये जमा कराने और बाहर इंतजार कराने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में कोविड-19 से संक्रमित 60 वर्षीय एक महिला ने एक निजी अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में दम तोड़ दिया।महिला को भर्ती करने के लिए तीन लाख रुपये जमा कराने और बाहर इंतजार कराने का आरोप लगाया।

कोलकाता:  कोलकाता में कोविड-19 से संक्रमित 60 वर्षीय एक महिला ने एक निजी अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर महिला को भर्ती करने के लिए तीन लाख रुपये जमा कराने और बाहर इंतजार कराने का आरोप लगाया। अस्पताल प्रशासन ने परिवार को आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्हें इलाज के लिए खर्चे के बारे में बताया गया था लेकिन भुगतान के लिए दबाव नहीं बनाया गया। 

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी मिदनापुर जिले के तमलुक की रहने वाली महिला की मौत सोमवार रात को हुई। संक्रमण की पुष्टि होने और गंभीर शारीरिक समस्याओं का पता चलने के बाद उसे शहर के एक नर्सिंग होम से अस्पताल लाया गया। अधिकारी ने बताया कि उनके बेटे नजीम खान ने आनंदपुर पुलिस थाने में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। यह कथित घटना पश्चिम बंगाल क्लिनिकल इस्टेब्लिशमेंट कमीशन द्वारा अस्पतालों को रोगी के अनुमानित उपचार लागत का 50,000 या 20 प्रतिशत का सीमित अग्रिम भुगतान लेने की अनुमति देने के एक दिन बाद हुई। 

हालांकि अस्पतालों को साथ ही निर्देश दिया गया कि वे मरीजों को दाखिल करने से मना नही कर सकते । खान ने कहा ‘‘अस्पताल के अधिकारियों ने हमें तीन लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। हम 80,000 रुपये का भुगतान किया और उनसे मेरी मां का इलाज शुरू करने का अनुरोध किया लेकिन अस्पताल ने हमें बताया कि पूरा भुगतान होने तक इलाज शुरु नहीं किया जाएगा।” बाद में, अबू धाबी से महिला के बड़े बेटे लतीफ खान ने अस्पताल के बैंक खाते में दो लाख रुपये और स्थानांतरित किए। 

उन्होंने कहा,‘‘लेकिन तब तक मेरी मां ने एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया... हमने बार-बार अस्पताल से उनके लिए एक डॉक्टर भेजने का अनुरोध किया, लेकिन अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि जब तक उन्हें पैसे जमा होने का प्रमाण नहीं मिल जाता तब तक मेरी मां को देखने कोई नहीं आएगा।

’’ खान ने सिसकते हुए कहा, “अगर उन्होंने(अस्पताल प्रशासन) ने समय पर मेरी मां के इलाज के लिए किसी को भेजा होगा तो हम उसे बचा सकते थे।” अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोप का खंडन करते हुए कहा कि मरीज को बहुत गंभीर स्थिति में लाया गया था। डॉक्टरों ने एम्बुलेंस में सीपीआर की कोशिश की थी, लेकिन हम उन्हें बचा नहीं सके। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच जारी है और अस्पताल को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा गया है।

टॅग्स :कोलकाताकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सपश्चिम बंगालममता बनर्जीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला